श्री मुक्तसर साहिब, 02 मई (मितल) प्रमुख गैर सरकारी समाज सेवी संस्था एल.बी.सी.टी. (लार्ड बुद्धा चैरिटेबल ट्रस्ट) के सीनियर आगू इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट से दो दिन पहले सेवा मुक्त हुए सुपरडैंट गोबिंद कुमार के सम्मान में संस्था द्वारा विदाएगी पार्टी दी गई। स्थानीय जैसमीन होटल में जिला प्रधान जगदीश राज भारती की प्रधानगी में हुए इस समागम में सुपरडैंट की धर्म पत्नि कमलेश रानी विदेश में स्थाई तौर पर स्थापित सपुत्र मोंटी औटवां, बेटी निशा, दामाद हितेश हनी और दोहती तरिशा कोहली विशेश तौर पर मौजूद थे। मिशन के स्ंस्थापक चेयरमैन जगदीश राय ढोसीवाल उचेचे तौर पर समारोह में शामिल हुए। विदाएगी समारोह दौरान डॉ. मनजिंदर सिंह समेत ट्रस्ट के चीफ पैटर्न हीरावती समेत प्रिं. कृष्ण लाल, श्री कृष्ण आर.ए., डॉ. सोहन लाल निगाह, जीत सिंह संधू, राम प्रकाश, मनजीत खिच्ची, रजिंदर सिंह खालसा, माधव, गोविंद, अमरीक कौर, बिमला ढोसीवाल, प्रो. वंदना ढोसीवाल, सुखविंदर सुख, सुखदीप कौर, रमनप्रीत कौर, प्रवंता देवी, दर्शन एवं प्रेम लता समेत सभी वक्ताओं समेत कई अन्य प्रमुख सख्शियतें मौजूद थीं। समारोह दौरान सभी बुलारों ने सुपरडैंट गोबिंद कुमार द्वारा निभाई गई विभागी सेवा और समाजिक सेवा की पुरजोर प्रशंसा की गई। वक्ताओं ने सुपरडैंट की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और परिवारिक खुशहाली की कामना की। ट्रस्ट द्वारा गोबिंद कुमार को यादगारी सम्मान चिन्ह भी भेंट किया गया। समारोह के अंत में सेवा मुक्त सुपरडैंट ने सभी ट्रस्ट मैंबरों का धन्यवाद किया। समागम के अंत में सभी के लिए शानदार चाय-पानी का प्रबंध किया गया था।
The post सेवा मुक्त सुपरडैंट और ट्रस्ट आगू गोबिंद कुमार को विदाएगी पार्टी दी गई : ढोसीवाल appeared first on Welcome Punjab News.
source https://welcomepunjab.in/service-free-superintendent-and-t/