Holi 2023 Best Movie : ‘शोले’ से लेकर ‘बागबान’ तक, इन पांच फिल्मों में दिखे होली के खास रंग

0

Holi 2023 Best Movie: होली के त्योहार के रंग लोगों पर अभी से चढ़ने लगे हैं। इस त्योहार को सभी अपने अलग अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं। होली और बॉलीवुड का रिश्ता भी काफी पुराना है। रंगों के इस पर्व को फिल्मकारों ने अपनी-अपनी जरूरत के हिसाब के फिल्मों में इस्तेमाल किया। कई बार होली के त्योहार ने फिल्मों की कहानियों को अहम मोड़ दिये। ऐसे ही कुछ यादगार दृश्यों के बारे में यहां जानते हैं।

अगर आप हिंदी फिल्में देखते हैं तो शोले तो आपको याद ही होगी। 1971 में रिलीज हुई ये फिल्म आज भी बच्चे-बच्चे को याद है। अगर आपको ये फिल्म याद न भी आए तो इसका एक डायलॉग होली पर इस फिल्म को याद दिला ही देता है। वो है गब्बर सिंह यानी अमजद खान का मोनोलॉग- ‘होली कब है’। फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म में ट्विस्ट भी होली के खास सीन के बाद ही शुरू होता है, जब होली पर गब्बर सिंह रामगढ़ गांव पर हमला कर देता है। फिल्म में होली पर एक गाना ‘होली के दिन सब मिल जाते हैं..’ भी फिल्माया गया है। इस दृश्य में संजीव कुमार, धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी और अमजद खान शामिल रहे थे।

फिल्म दामिनी आपने देखी हो तो आपको इसका होली वाला सीन जरूर याद होगा। फिल्म में ट्विस्ट होली के सीन के बाद ही आता है, जो बाद में कोर्टरूम ड्रामे में बदल जाता है। फिल्म में होली के दिन शेखर का छोटा भाई और उसके दोस्त उर्मी की मदद करने के बहाने उसका दुष्कर्म करते हैं, जिसके बाद शेखर और दामिनी इस घटना के गवाह बन जाते हैं और इस तरह फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है। फिल्म दामिनी में ऋषि कपूर, मीनाक्षी शेषाद्री, सनी देओल और अमरीश पुरी मुख्य भूमिकाओं में थे।

यूं तो फिल्म मोहब्बतें एक लव स्टोरी है, लेकिन इस फिल्म में भी होली का खास योगदान है। फिल्म की कहानी में एक सख्त प्रिंसिपल होता है। जो कॉलेज कैंपस में होली का सेलिब्रेशन करने से स्टूडेंट्स को मना करता है, जिसके बाद फिल्म में होली का सीन आता है। जिसमें राज आर्यन मल्होत्रा गुरुकुल के प्रिंसिपल को समझाने के लिए कलर्स का यूज करता है, ताकि बाकी स्टूडेंट्स को होली खेलने की परमिशन मिल सके। होता भी कुछ ऐसा ही है। राज को होली पर रंगों से खेलने की परमिशन मिल जाती है और यहीं से फिल्म में नया मोड़ आता है।

बागबान फिल्म वैसे तो फैमिली ड्रामे पर बेस्ड है, लेकिन फिल्म का पहला ट्विस्ट होली के सीन के बाद ही शुरू होता है। जब होली खेलने के बाद पूजा मल्होत्रा (हेमा मालिनी) और राज मल्होत्रा (अमिताभ बच्चन) के बच्चे उन्हें अलग-अलग रखने की बात करते हैं। यहीं से कहानी में नया मोड़ आ जाता है, जिसके बाद पति-पत्नी पूजा और राज को उनके बच्चे अलग कर देते हैं। फिल्म में होली पर फिल्माया गया गीत ‘होली खेले रघुबीरा’ आज भी लोगों की जुबां पर चढ़ा हुआ है।

गोलियां की रासलीला – राम-लीला में फिल्म की असली कहानी होली के दिन से शुरू होती है। राम (रणवीर सिंह) बिना किसी डर के सानेरा के घर में घुसता है और लीला (दीपिका पादुकोण) को रंग लगाता है। फिल्म में होली का सीन आता है। इस दौरान फिल्माया गया गीत ‘लहू मुंह लग गया’ काफी पॉपुलर हुआ। इस सीन में राम और लीला रंगों के साथ खेलते नजर आते हैं, जिसके बाद दोनों एक-दूसरे से अटूट प्यार करने लगते हैं। राम की भक्ति लीला के लिए प्यार में बदल जाती है। उसके बाद फिल्म कहानी में कई मोड़ आते हैं।

The post Holi 2023 Best Movie : ‘शोले’ से लेकर ‘बागबान’ तक, इन पांच फिल्मों में दिखे होली के खास रंग appeared first on Welcome Punjab News.



source https://welcomepunjab.in/holi-2023-best-movies-from-sholay-to-baghban/

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top