श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में लगाया कुलचे छोले का साप्ताहिक लंगर

0

फगवाड़ा (नरेश पासी) -कौमी सेवक रामलीला त्यौहार कमेटी पक्का रावण की ओर से श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में मंगलवार शाम का साप्ताहिक लंगर बड़ी श्रद्धा के साथ लगाया गया। इस दौरान समाज सेवक राकेश बंसल जो कमेटी के संरक्षक व कैशियर भी हैं, ने कुलचे छोले की सेवा बरताई। कमेटी के अध्यक्ष अरुण खोसला ने बताया कि पिछले साल सितंबर से हर मंगलवार शाम को लंगर की सेवा वितरित की जा रही है।

जिसमें शहरवासियों का भरपूर सहयोग मिलता है। संगत की ओर से अपने जन्म दिन, विवाह की सालगिरह सहित अन्य खुशी के अवसरों पर लंगर में योगदान दिया जाता है। इस अवसर पर शिव सेना नेता इंद्रजीत करवल, विनोद सूद, बलराम शर्मा, बिल्लू, शाम लाल गुप्ता, शिव कनौजिया, राजू शर्मा आदि उपस्थित थे।

The post श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में लगाया कुलचे छोले का साप्ताहिक लंगर appeared first on Welcome Punjab News.



source https://welcomepunjab.in/phg-17/

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top