फरीदकोट (विपन मितल)- श्री सनातन धर्म महावीर मंदिर मैं श्री दुर्गा सेवा दल की ओर से साईं मंदिर का स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर साईं बाबा की पूजा-अर्चना की एवं शाम को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से प्रसिद्ध भजन गायक प्रबोध शर्मा, ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से भक्तिरस की धारा प्रवाहित की। कार्यक्रम की शुरुआत गायक प्रबोध शर्मा ने साईं भजन पकड़ लो हाथ साईं जी, भक्तों के जे साईं मैं तेरी पतंग , एक बार हमसे साईं जी नजरें मिलाइए,आज लगिया ने रोणका तेरे करके आदि भजन सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन संध्या के अंत मे साईं बाबा की आरती कर केक काटकर प्रसाद वितरण किया गया। इस पावन अवसर पर दुर्गा सेवादल के प्रधान प्रवीण चावला विनोद अरोड़ा,गौरव मूंगा, राजू शर्मा, बब्बू , रामदास बेम्बी, राजकुमार आदि भक्तों ने भजनो का आनंद लेते हुए साईं बाबा जी का आशीर्वाद लिया।
The post साईं भजन संध्या में भजन सिंगर प्रबोध शर्मा ,शंकर ग्रोवर,सागर सचदेवा ने बहाई भक्ति रसधारा appeared first on Welcome Punjab News.
source https://welcomepunjab.in/sai-bhajan-evening-bhajan-si/