कपूरथला (गौरव मढ़िया)- गांव बरिंदरपुर स्थित ट्रेक्टर एजेंसी के पास कार व बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर में जहां एक युवक की मौत हो गई थी, वहीं एक युवक गंभीर रुप से घायल हुआ था। उसने भी जालंधर के एक प्राइवेट अस्पताल में ईलाज दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक युवक के भाई के ब्यानों पर आरोपी कार चालक के खिलाफ धारा 304ए, 279 व 427 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस को दर्ज ब्यान में हरमनजोत सिंह पुत्र रछपाल सिंह निवासी गलजार नगर गांव ढुढियांवाल (बाबा दीप सिंह नगर) ने थाना कोतवाली पुलिस को दर्ज शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। वह दो भाई है। छोटा भाई प्रभजोत सिंह कपूरथला पुरानी तहसील के सामने संगम मार्किट में फ्रैडज मोबाइल शॉप पर काम करता था। 26 अक्तूबर को उसका भाई रोजाना की तरह काम करने दुकान पर आया था। वह भी शाम को अपने मोटरसाइकिल पर शहर आया हुआ था और वह अपने भाई के पास दुकान में चला गया। जहां पर उनके गांव का युवक गुरजीत सिंह निवासी गांव ढुढियांवाल अपने बुलेट मोटरसाइकिल पर उसके भाई के पास आया हुआ था। उसने अपने भाई से कहा कि वह दोनों बुलेट मोटरसाइकिल पर आएं, वह उनका सदर थाना के पास इंतजार करेगा। उसका भाई प्रभजोत सिंह गांव के युवक गुरजीत सिंह के बुलेट मोटरसाइकिल पर आ गया। बुलेट मोटरसाइकिल उसका भाई चला रहा था। जबकि गुरजीत सिंह पीछे बैठा था। वह दोनों उसके आगे जा रहे थे और वह उनके पीछे अपने अलग मोटरसाइकिल पर जा रहा था। जब वह गांव बरिंदपुर के समीप फर्मट्रेक ट्रेक्टर एजेंसी के पास पहुंचे तो सामने से आरसीएफ की तरफ से एक तेज रफ्तार कार ट्रक को ओवरटेक करते हुए आई और गलत साइड आकर बुलेट मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।जिस कारण उसका भाई व गुरजीत सिंह गिर कर बुरी तरह जख्मी हो गए। जबकि कार सड़क किनारे एक वृक्ष के साथ जा टकराई। उसने तुरंत राहगीरों की मदद से 108 एंबुलेंस के जरिए दोनों को ईलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाया। जहां पर ड्यूटी डाक्टर ने उसके भाई प्रभजोत सिंह को मृतक करार दे दिया। जबकि गुरजीत सिंह की हालत चिंताजनक बताई। जिसे प्राथमिक ईलाज के बाद जालंधर के अस्पताल रैफर कर दिया। जहां बीते दिन सुबह उसने भी ईलाज दौरान दम तोड़ दिया।
इधर थाना कोतवाली के एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक प्रभजोत सिंह के भाई के ब्यानों पर कार्रवाही करते हुए आरोपी कार चालक विकास हांडा निवासी बाबा दीप सिंह नगर (ढुढियांवाल) के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
The post सड़क हादसा ! कार की बूलेट से टक्कर,2 दोस्तों की मौत,देखें तसवीर appeared first on Welcome Punjab News.
source https://welcomepunjab.in/road-accident-car/