फरीदकोट(विपन मितल) :- तूड़ी से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के दौरान बाइक चालक का पैर ट्रैक्टर के टायर के नीचे आ गया। जिस वजह से इलाज के दौरान उसका एक पैर काटना पड़ा। आरोपित ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।इस संबंध में दौलत बस्ती निवासी गुरप्रीत सिंह पुत्र बख्तौर सिंह ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि वह अपने घर से किला नौ में काम करने के लिए गया था। शाम को लेट होने के कारण उसका दोस्त उसे अपनी मोटरसाइकिल पर छोड़ने के लिए आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में तूड़ी से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसके चलते वह नीचे गिर गया और ट्राली का एक टायर उसकी टांग के ऊपर से गुजर गया।पीड़ित ने बताया कि उसे तुरंत गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हालांकि, स्थिति गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। यहां डाक्टरों को उसकी टांग काटनी पड़ी।एएसआई चमकौर सिंह ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपित जीत सिंह पुत्र साधू सिंह वासी किला नौ के खिलाफ थाना सदर फरीदकोट में मामला दर्ज करके अगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
The post तूड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी टक्कर, बाइक सवार पर चढ़ा टायर; काटनी पड़ी टांग appeared first on Welcome Punjab News.
source https://welcomepunjab.in/broken-truck-tractor-truck/