फरीदकोट(मितल):-जीवन नगर के रहने वाले और सरकारी मिडिल स्कूल मोहल्ला जीवन नगर के 14 वर्षीय रक्षम ने आठवीं कक्षा में पूरे पंजाब में दूसरा स्थान व फरीदकोट जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मोहल्ला जीवन नगर में किराने की दुकान करते रक्षम के चाचा राकेश कुमार ने बताया कि वह जब करीब छह माह का था तो उसके माता पिता का देहांत हो गया था तब से लेकर उसे उसकी दादी और वह ही उसका पालन पोषण कर रहे हैं।वह उसकी इस प्राप्ति पर बहुत खुश हैं और अब उनकी यही कामना है कि वो अपने सभी सपने पूरे करे।रक्षम ने बताया कि मां बाप का साया तो बालपन में ही उसके सिर से उठ गया था, लेकिन उसकी दादी और चाचा ने बहुत अच्छे से उसका ख्याल रखा। वह बड़ा होकर शिक्षक बन कर बच्चों की सेवा करना चाहता है।सरकारी मिडिल स्कूल जीवन नगर की प्रभारी किरनदीप कौर ने कहा कि रक्षम में सुनने और बोलने में भी कुछ दिक्कत है इसके बावजूद उसने कभी हार नही मानी और कड़े परिश्रम के बल पर आज इस मुकाम पर पहुंचा है।रक्षम के शिक्षकों रेखा शर्मा, वैशाली शर्मा, रितु बाला, मनीष शर्मा ने उसको बधाई दी और कहा कि अगर भविष्य में भी उसकी हर प्रकार से सहायता करेंगे। कोटकपूरा के गांधी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा आभा जैन ने 600 में से 597 अंक हासिल करके जिले में दूसरा और राज्य भर में तीसरा रैंक हासिल किया है।
The post फरीदकोट सरकारी स्कूल का 14 वर्षीय रक्षम राज्य में दूसरे और जिले में प्रथम स्थान पर रहा appeared first on Welcome Punjab News.
source https://welcomepunjab.in/faridkot-govt-school-ka-14-th/