तीन मैंबरी चुनाव पैनल गठित–
श्री मुक्तसर साहिब, 12 मार्च (मित्तल ) -लंबे समय से सेवा मुक्त कर्मचारियों और फैमिली पैंशनरों के लिए संघर्षशील पंजाब ग्वर्नमैंट पैंशनर्ज एसोसिएशन की मासिक मीटिंग स्थानीय कोटकपूरा रोड स्थित सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल (लडक़े) में हुई। मीटिंग की प्रधानगी एसोसिएशन के जिला प्रधान हरदेव सिंह ने की। प्रधानगी मंडल में मौजूद चौधरी दौलत राम सिंह कानूगो, बलदेव सिंह बेदी, मेजन सिंह चौंतरा और इंज. गुरबचन सिंह मौजूद थे। मीटिंग दौरान सबसे पहले पिछले दिनों स्वर्गवास हुए अजमेर सिंह उदेकरन, नरिंदर काका फोटो ग्राफर की माता कमलेश रानी और देस राज सिंह उप्पल को श्रद्धांजली भेंट की गई और दो मिन्ट का मोन धारन किया गया। मीटिंग दौरान जसवंत सिंह बराड़ भागसर, चौ. बलबीर सिंह, भंवर लाल शर्मा आदि समेत सभी प्रवक्ताओं ने पंजाब सरकार द्वारा बजट में पैंशनरों को अनदेखा करने की सख्त आलोचना की गई। इसके साथ ही सरकार द्वारा इस वर्ग के लिए अपनाई जा रही न पखी सोच की भी पुरजोर शब्दों में निंदा की गई। स्टेज सचिव की कार्रवाई करमजीत शर्मा ने बाखूबी निभाई। मुख्य रूप में अपने संबोधन में प्रधान हरदेव सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार पैंशनरों और फैमिली पैंशनरों के सर्ब की परीक्षा ने ले और हमें संघर्ष करने के लिए मजबूर न करे। अगर सरकार ने पैंशनर वर्ग प्रति ऐसा रवैया जारी रखा तो जलंधर के उप चुनाव समेत अगामी लोक सभा चुनाव में सरकार इसका खामिआजा भुगतने के लिए तैयार रहे। मीटिंग की कार्रवाई संबंधी जानकारी देते हुए जिला प्रैस सचिव जगदीश राय ढोसीवाल ने बताया है कि आज की मीटिंग दौरान चौ. दौलत राम सिंह और करमजीत शर्मा को उनके जन्म दिन की बधाई दी और हार पहना कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। उन्होंने आगे जानकारी दी है कि मीटिंग दौरान पैंशनर एसोसिएशन के जिला प्रधान का चुनाव अगामी 23 मार्च वीरवार को किया जाएगा। इस संबंधी चुनाव मीटिंग स्थानीय कोटकपूरा रोड स्थित सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल (लडक़े) में सुबह 10:00 बजे होगी। यह चुनाव करवाने के लिए आज की मीटिंग में चौ. दौलत राम सिंह, बलदेव सिंह बेदी और सुंदर सिंह पर आधारित तीन मैंबरी चुनाव पैनल का गठन किया गया। उल्लेखनीय है कि एसोसिएशन के जिला प्रधान की अवधि इसी महीने ही खत्म होगी। आज की मीटिंग दौरान सुरिंदरजीत, अमरजीत दाबड़ा, बलवंत सिंह, दयाल चंद, गुरबाज सिंह, मंगत सिंह, दर्शन सिंह, हरनाम सिंह कंग, सुखबंस सिंह चहल, तीर्थ सिंह, बोहड़ सिंह थांदेवाला, सुखदेव सिंह शेरेवाला, चौ. अमी चंद, मुख्तयार सिंह, बलजिंदर सिंह, गुरजंट सिंह, हरचंद सिंह, करनैल सिंह बेदी, सुखमंदर सिंह बेदी, कुलवंत सिंह मान, करनैल सिंह बराड़ और इंद्रपाल सिंह आदि समेत बड़ी संख्या में अन्य पैंशनर मौजूद थे।
फोटो कैप्शन : मीटिंग दौरान प्रधान हरदेव सिंह मैंबरों को संबोधन करते हुए।
The post चुनाव 23 मार्च को appeared first on Welcome Punjab News.
source https://welcomepunjab.in/election-march-23rd/