इंज. अशोक भारती चेयरमैन बने, ढोसीवाल फिर से प्रधान चुने गए: ढोसीवाल

0

मुक्तसर साहिब, 13 मार्च (मित्तल) – समाज के भले और विकास को समर्पित प्रमुख गैर सरकारी समाज सेवी संस्था मुक्तसर विकास मिशन के प्रधान प्रसिद्ध समाज सेवक जगदीश राय ढोसीवाल ने करीब दसu दिन पहले संस्था की पूरी कार्यकारनी भंग कर दी थी। नई कार्यकारनी का चुनाव करने के लिए मिशन की विशेश मीटिंग स्थानीय रेलवे रोड स्थित पवन होटल एंड स्वीट्स शाप में की गई। मीटिंग दौरान मौजूद साथिओं द्वारा सर्व समिति से सेवा मुक्त एस.डी.ओ. इंज. अशोक कुमार भारती को मिशन का चेयरमैन चुना गया। प्रसिद्ध समाज सेवक जगदीश राय ढोसीवाल को सर्व समिति से दोबारा से मिशन का प्रधान चुना गया। निरंजन सिंह रखरा को सीनियर उप प्रधान, डॉ. सुरिंदर गिरधर, चौ. बलबीर सिंह और राम सिंह पप्पी पूर्व कौंसलर (तीनों को) को जूनियर उप प्रधान चुना गया। इसी तरह डॉ. जसविंदर सिंह को संस्था का महा सचिव, गुरपाल सिंह पाली को सहायक सचिव और राजीव कटारिया और गुरचरन सिंह टौहड़ा (दोनों को) को ज्वाईंट सचिव चुना गया। मीटिंग दौरान जगदीश चंद्र धवाल को मिशन का चीफ एडवाइजर चुना गया। विजय सिडाना को फिर से संस्था का लोक संपर्क अधिकारी और साहिल कुमार हैप्पी को सहायक लोक संपर्क अधिकारी बनाया गया। राजिंदर खुराना को प्रचार सचिव और मनोहर लाल को सहायक प्रचार सचिव चुना गया। इसी तरह नरिंदर काका को मिशन का प्रैस फोटो ग्राफर चुना गया। मीटिंग दौरान चेयरमैन भारती समेत नये चुने गए सभी पदाधिकारियों का हार पहना कर स्वागत किया गया। इस समय सभी अदाधिकारियों ने प्रधान ढोसीवाल की योग्य अगुवाई में पूर्ण भरोसा व्यक्त करते हुए अपने जिम्मे लगाई गई हर डयूटी को पूरी तनदेही, नेक नीति और इमानदारी से निभाने का प्रण लिया। अपने संबोधन में प्रधान ढोसीवाल ने नई चुनी गई पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने आगे कहा कि आज चुने गए सभी मैंबर मिशन के लिए बेहद अमुल्य हैं और संस्था के हीरे हैं। उन्होंने पूरी टीम की कार्यशैली पर पूर्ण भरोसा है। ढोसीवाल ने यह भी जानकारी दी है कि जल्द ही कार्यशैली का विस्थार किया जाएगा और कई अन्य मैंबर संस्था में शामिल होंगे।

 

फोटो कैप्शन : नये चुने गए चेयरमैन भारती, प्रधान ढोसीवाल एवं अन्य के साथ।

The post इंज. अशोक भारती चेयरमैन बने, ढोसीवाल फिर से प्रधान चुने गए: ढोसीवाल appeared first on Welcome Punjab News.



source https://welcomepunjab.in/eng-ashok-bharti-becomes-chairman-dhosiwal-re-elected-as-president-dhosiwal/

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top