शिव सेना की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में विशाल शोभायात्रा

0

 शोभायात्रा से संबंधित कैलेंडर किया रिलीज
फगवाड़ा (नरेश पासी)– शिव सेना (बाल ठाकरे) की एक बैठक सिटी अध्यक्ष रमन शर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय श्री हनुमानगढ़ी मन्दिर में संपन्न हुई। जिसमें शिव सेना के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इन्द्रजीत करवल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष गुरदीप सैनी विशेष तौर पर शामिल हुए। इस दौरान महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली वार्षिक शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक के पश्चात शोभायात्रा के संबंध में कैलेंडर रिलीज करते हुए गुरदीप सैनी ने बताया कि महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में इस वर्ष 16 फरवरी को विशाल शोभायात्रा समूह शिव भक्तों एवं शहर वासियों के सहयोग से सजाई जाएगी। यह शोभायात्रा श्री ठाकुरद्वारा प्राचीन शिव मन्दिर सराय रोड से दोपहर ठीक 2 बजे प्रारंभ होगी। जो कि विभिन्न बाजारों एवं मुख्य मार्गों की परिक्रमा कर वापिस मन्दिर परिसर में समाप्त होगी। शोभायात्रा में हमेशा की तरह भगवान शिव परिवार से संबंधित सुन्दर झाकियां विशेष आकर्षण का केन्द्र होंगी। शोभायात्रा का विभिन्न पड़ावों पर पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत होगा। श्रद्धालुओं की सेवा में विभिन्न तरह के पकवानों व फलों के लंगर तथा जल की सेवा भी समाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा अटूट बरताई जाएगी। इस दौरान गुरदीप सैनी व रमन शर्मा के अलावा इन्द्रजीत करवल, विनोद गुप्ता, बब्बू चोपड़ा, नरिन्द्र निंदी, दिनेश बांसल ने सभी धार्मिक व समाजिक संगठनों से शोभायात्रा में सहयोग के लिए संपर्क करने की अपील करते हुए बताया कि महाशिवरात्रि पर्व 18 फरवरी दिन शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर शिव सैनिकों के अलावा बड़ी संख्या में शिव भक्त उपस्थित थे।

The post शिव सेना की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में विशाल शोभायात्रा appeared first on Welcome Punjab News.



source https://welcomepunjab.in/huge-procession/

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top