मामले में न्याय सुनिश्चित नही किया गया तो अकाली दल और मजीठा हलके के लोग लड़की को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन शुरू करेंगें
अमृतसर/07अक्टूबर: शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज कहा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार अपने मजीठा ब्लॉक प्रभारी प्रीतपाल सिंह बल, जिस पर पंद्रह साल की नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगा है, को बचाने की कोशिश कर रही है।
यहां एक प्रेस बयान जारी करते हुए सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि नाबालिग लड़की की शिकायत के अनुसार प्रीतपाल सिंह बल को मामले में आरोपाी मानने के बजाय अपराधी का साथी के रूप में मान रही है। सरदार मजीठिया ने कहा कि यदि आप पार्टी के नेता के खिलाफ कानून के अनुसार उचित कार्रवाई नही की गई तो अकाली दल मामले में न्याय दिलाने के लिए आंदोलन शुरू करेगी।
वरिष्ठ अकाली नेता ने मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य पुलिस को महिलाओं की गरिमा से समझौता करने वालों से सख्ती से निपटने और ऐसे अपराधियों के राजनीतिक संबंधों से नही घबराना नही चाहिए । उन्होने कहा, ‘‘ आप पार्टी महिला अधिकारों की रक्षा करने में गर्व करती है, लेकिन मामले में पार्टी के कार्यकर्ता पुलिस को प्रीतपाल के प्रति नरम रूख अपनाने के लिए मजबूर करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। यह बेहद निंदनीय है और मजीठा के लोग अपनी महिलाओं के साथ इस तरह के अपमानजनक व्यवहार को बर्दाश्त नही करेंगें। उन्होने कहा कि यदि प्रीतपाल और उसके साथी को उचित सजा नही दी गई तो लोग सरकार को आड़े हाथों लेगें’’।
सरदार मजीठिया ने पूरे मामले की जांच के लिए खासतौर पर नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ में प्रीतपाल की भूमिका की एक उच्च स्तरीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किए जाने की मांग की है। उन्होने कहा कि मजीठा पुलिस पर आप पाटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों पर प्रीतपाल को छोड़ने के लिए भारी दबाव है और केवल वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक टीम ही मामले में न्याय सुनिश्चित कर सकती है’’।
The post प्रीतपाल को बचाने की कोशिश कर रहे आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया appeared first on Welcome Punjab News.
source https://welcomepunjab.in/aam-aadmi-party-officials-trying-to-save-preetpal-sardar-bikram-singh-majithia/