फिरोज़पुर(जतिंदर पिंकल)- विनय कुमार त्रिपाठी, अध्यक्ष और सीईओ, रेलवे बोर्ड का आगमन श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या उत्तर संपर्क क्रांति से हुआ। उन्होंने श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं जैसे वेटिंग रूम, रिफ्रेशमेंट रूम आदि का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने यार्ड के विस्तारीकरण कार्यों तथा यात्री सुविधाओं के आधुनिकीकरण हेतु चल रहे प्रगतिशील विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए समीक्षा की एवं इन समस्त कार्यों को निर्धारित मापदंडों के आधार पर तय समयसीमा पर पूरा करने की अपेक्षा की। उन्होंने रेलयात्रियों से रेलवे की सेवा के संबंध में तथा इसे और बेहतर बनाने के लिए उनका फीडबैक लिया । इस दौरान उन्होंने वन स्टेशन वन प्रोडक्ट, ई-नीलामी, विज्ञापन सम्बन्धी टेण्डर की मौजुदा स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें समय से पूरा करने का निर्देश दिया।
उन्होंने उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (111 किलोमीटर) राष्ट्रीय परियोजना पर चल रहे कार्यों का विस्तृत निरिक्षण किया। सुरंग टी-1 से निरीक्षण प्रारंभ हुआ। टनल टी-1 के बाद, टी-2 टनल में रन-थ्रू के साथ निरीक्षण जारी रहा। सुरंग टी-5 के बाद, रियासी रेलवे स्टेशन बिल्डिंग का निरिक्षण किया। इसके बाद, अंजी ब्रिज जो कि भारतीय रेलवे का पहला केबल स्टे ब्रिज है, जिसकी कुल लंबाई 725 मीटर है, का निरीक्षण किया गया। इसके बाद, रियासी से बक्कल छोर तक 20 किमी की यात्रा करते हुए निरीक्षण जारी रहा और इसके बाद चिनाब ब्रिज का निरीक्षण जारी रहा, जो सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज है। टनल टी-14 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी टनल, ब्रिज और ट्रैक लिंकिंग कार्यों का निरीक्षण विस्तारपुर्वक किया। उन्होंने कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और परियोजना अधिकारियों को इसे और तीव्र गति से करने का निर्देश दिया ताकि परियोजना को समय पर पूरा करना सुनिश्चित किया जा सके। निरिक्षण के दौरान उनके साथ अपर महाप्रबंधक नवीन गुलाटी, प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (गतिशक्ति) अनिल के. खंडेलवाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/ यूएसबीआरएल एस.पी. माही, अपर मंडल रेल प्रबंधक, फिरोजपुर बलबीर सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
The post सीईओ ने उत्तर रेलवे के यूएसबीआरएल परियोजना रेल सेक्शन तथा श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन पर चल रहे प्रगतिशील कार्यों का निरिक्षण किया appeared first on Welcome Punjab News.
source https://welcomepunjab.in/shri-vinay-kumar-tripathi/