भगवंत मान को हवाई जहाज से नीचे उतारने से पंजाबी शर्मसार हुए: सरदार सुखबीर सिंह बादल

0

चंडीगढ़/20सितंबर: शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को फ्रैंकफर्ट में हवाई जहाज से उतारने क कार्रवाई ने पंजाब तथा पंजाबियों के मान सम्मान को ठेस पहुंचाई है।

 

यहां एक प्रेस बयान जारी करते हुए सरदार बादल ने कहा कि जिस प्लेम में मुख्यमंत्री थे, उसी फ्लाईट के मुसाफिरों ने उन्हे पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होने कहा कि मुसाफिरों में से एक उद्योगपत्ति थे तथा दूसरा राजस्थान से होटलों का मालिक था, जो बिजनेस क्लास में सफर कर रहे थे। उन्होने बताया कि दोनों मुसाफिरों ने बताया कि श्री भगवंत मान हवाई जहाज में दाखिल होने के बाद सबसे पहली सीट से गिर पड़े। उन्होने कहा कि श्री भगवंत मान एक के बाद एक सीट में गिरते पड़ते हुए अपनी सीट तक पहंुंचे। उन्होने कहा कि इसके बाद एयर होस्टेस ने कैप्टन को हालात के बारे में बताया , कैप्टन ने मौके पर पहंुचकर फैसला लिया कि मुख्यमंत्री को जहाज से नीचे उतारा जाए।

 

सरदार बादल ने जोर देकर कहा कि लुफ्थांसा के अनुसार जहाज पहले ही निश्चित समय से देरी से था। उन्होनेे कहा कि लुफ्थांसा ने कभी भी नही कहा कि श्री भगवंत मान शराब के नशे में धुत नही थे तथा उन्हे जहाज से नीचे उतारने की घटना कभी नही हुई थी। उन्होने कहा कि सच्चाई यह है कि एयरलाइन ने प्राइवेसी कानून का हवाला देकर घटना की जानकारी देने से मना कर दिया। उन्होने सवाल किया कि फ्रैंकफर्ट हवाई अडडे के करीब दो घंटे तक वीआईपी लाउंज में ठहरने के बाद मुख्यमंत्री अचानक बीमार कैसे हो गए?

 

सरदार बादल ने मांग की कि सारी घटना की जांच हो। उन्होने राज्यपाल से अपील की कि श्री भगवंत मान को उनके पद से बर्खास्त किया जाए। उन्होने कहा कि ऐसे व्यक्ति को इस पद पर बने रहने का कोई हक नही है।

 

एक सवाल का जवाब देते हुए सरदार बादल ने कहा कि जहां मुख्यमंत्री के बीएमडब्ल्यू द्वारा पंजाब में कार निर्माण कारखाना लगाने के दावा बेनकाब हो गया, वही लोग जानना चाहते हैं कि जिस साइकिल कंपनी की बात मुख्यमंत्री कर रहे हैं, वह पहले ही राज्य में अपना काम शुरू कर चुकी है।

The post भगवंत मान को हवाई जहाज से नीचे उतारने से पंजाबी शर्मसार हुए: सरदार सुखबीर सिंह बादल appeared first on Welcome Punjab News.



source https://welcomepunjab.in/punjabis-were-ashamed-of-getting-bhagwant-mann-off-the-plane-sardar-sukhbir-singh-badal/

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top