नई दिल्ली: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार जगदीप सिंह काहलों ने कहा है कि सीबीएसई की ओर से घोषित 12वीं के परिणामों में गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल के आए नतीजों ने जहां छात्रों उनके माता-पिता व स्कूल के अध्यापकों, प्रिंसिपल का मान-सम्मान बढ़ाया है वहीं दिल्ली कमेटी का भी गौरव गौरव बढ़ाया है।
स. काहलों ने बताया कि स्कूल की 7 शाखाओं का नतीजा 100 रहा बाकी शेष शाखाओं में 97 से 99 फीसदी तक नतीजा रहा । स्कूल प्रबंधकों के साथ-साथ एजुकेशन सेल के चेयरमैन स. विक्रमजीत सिंह रोहिणी भी बधाई के पात्र हैं।
उन्होंने कहा कि गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल हमारी धरोहर है, जहां से पढ़ाई कर यह प्रतिभाशाली बच्चे आईएएस, आईपीएस और अन्य अधिकारी बनेंगे। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि वे अपने बच्चों का अधिक से अधिक संख्या में इन स्कूलों में दाखिला कराएं ताकि कौम का गौरव बढ़ाया जा सके।
The post गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल के 12वीं के नतीजों से दिल्ली कमेटी का गौरव बढ़ा: जगदीप सिंह काहलों appeared first on Welcome Punjab News.
source
https://welcomepunjab.in/guru-harikrishna-public-schools-12th-results-made-delhi-committee-proud-jagdeep-singh-kahlon/