इंस्पैकटर जगसीर सिंह विकास मिशन के चीफ पैटर्न बने : ढोसीवाल

0

श्री मुक्तसर साहिब, 15 अप्रैल (विपन मितल) समाज के भले और विकास को समर्पित प्रमुख गैर सरकारी समाज सेवी संस्था मुक्तसर विकास मिशन के प्रमुख आगुओं की विशेश मीटिंग आज स्थानीय कोटकपूरा रोड स्थित मदान होटल में हुई। मिशन मुखी प्रसिद्ध समाज सेवक जगदीश राय ढोसीवाल की प्रधानगी में हुई इस मीटिंग में संस्था के चेयरमैन इंज. अशोक कुमार भारती, सीनियर उप प्रधान निरंजन सिंह रखरा, मुख्य सलाहकार जगदीश चंद्र धवाल, उप प्रधान डॉ. सुरिंदर गिरधर, महा सचिव डॉ. जसविंदर सिंह टौहड़ा और नरिंदर काका फोटो ग्राफर आदि मौजूद थे। इस मीटिंग दौरान पिछले महीने सेवा मुक्त हुए पुलिस इंस्पैकटर जगसीर सिंह को सर्व समति से मिशन का चीफ पैटर्न (मुख्य सरप्रस्त) चुना गया। इस समय सभी मैंबरों ने उनकी नियुक्ति का स्वागत किया और उनको हार पहना कर बधाई दी। इस समय प्रधान ढोसीवाल और सभी वक्ताओं ने कहा कि जगसीर सिंह का मिशन को ज्वाईन करना और उनके चीफ पैटर्न चुने जाने से संस्था को और भी बल मिलेगा। उल्लेखनीय है कि सेवा मुक्त इंस्पैकटर जगसीर सिंह प्रसिद्ध साइकलिस्ट हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतर राष्ट्रीय स्तर पर साइकलिंग में कई इनाम प्राप्त करके इलाके और शहर का नाम चमकाया है। चीफ पैटर्न चुने जाने के बाद इंस्पैकटर जगसीर सिंह कहा कि वह मुक्तसर विकास मिशन में शामिल होकर गर्व महसूस कर रहे हैं। वह प्रधान ढोसीवाल और सभी मैंबरों के सहयोग से अपने जिम्मे लगाई गई हर डयूटी को पूरी तनदेही और नेक नीति से निभाएंगे।

The post इंस्पैकटर जगसीर सिंह विकास मिशन के चीफ पैटर्न बने : ढोसीवाल appeared first on Welcome Punjab News.



source https://welcomepunjab.in/inspector-jagseer-singh-vick/

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top