तीन प्रतिभाशाली बेटियों को मुक्तसर विकास मिशन सम्मानित करेगा : ढोसीवाल

0

श्री मुक्तसर साहिब, 25 अप्रैल (विपन मितल) प्रमुख गैर सरकारी समाज सेवी संस्था मुक्तसर विकास मिशन पिछले कई वर्षों से अपने प्रधान प्रसिद्ध समाज सेवक जगदीश राय ढोसीवाल के दिशा-निर्देशों और योग्य अगुवाई में समाज सेवा के कार्यों में नाम कमाया है। आम लोगों की जायज मुश्किलों को शासन प्रशासन के ध्यान में ला कर उनका समाधान करवाया जा रहा है। प्रतिभाशाली विद्यार्थीयों को सम्मानित किया जाता है। इसी तरह विभिन्न क्षेत्रों में इलाके का नाम चमकाने वालों की हौंसला अफजाई की जाती है। मिशन प्रधान ढोसीवाल ने बताया है कि पिछले दिनों गुजरात में हुए नैट बाल प्रतियोगिता समय पंजाब की टीम ने चांदी का तगमा जीता था। इस टीम में जिला श्री मुक्तसर साहिब की दो खिडारने पूजा कौर और परविंदर कौर शामिल थीं। इन खिडारनों को पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा तीन-तीन लाख रूपये की राशि भी भेंट की गई। इसी तरह शहर में जन्मी सोनिया ने डिस्टैंस एजूकेशन स्कीम अधीन पंजाब यूनिवर्सिटी की बी.एड. परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया है। मिशन प्रधान ढोसीवाल समेत सभी पदाधिकारियों और मैंबरों ने उक्त तीनों प्रतिभाशाली बेटियों को बधाई दी है। आज यहां यह जानकारी देते हुए मिशन प्रधान ढोसीवाल ने बताया है कि उक्त तीनों प्रतिभाशाली बेटियों की हौंसला अफजाई के लिए विशेश मीटिंग आयोजित की जाएगी। यह मीटिंग अगामी 30 अप्रैल रविवार को स्थानीय रेलवे रोड स्थित पवन होटल एंड स्वीटस शाप में होगी। मिशन मुखी ढोसीवाल की अगुवाई में होने वाली इस मीटिंग में मिशन के सभी पदाधिकारी और मैंबर भाग लेंगे। मीटिंग दौरान उक्त तीनों प्रतिभाशाली बेटियों को मिशन द्वारा शानदार मोमैंटो भेंट करके सम्मानित किया जाएगा। प्रधान ढोसीवाल ने उक्त प्रतिभाशाली बेटियों, उनके परिवारक सदस्यों और सभी मिशन मैंबरों को समय पर पवन होटल में पहुंचने की अपील की है।

The post तीन प्रतिभाशाली बेटियों को मुक्तसर विकास मिशन सम्मानित करेगा : ढोसीवाल appeared first on Welcome Punjab News.



source https://welcomepunjab.in/three-talented-daughters/

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top