निहंगों ने गुरुद्वारा गुरु की ढाब के मैनेजर पर किया हमला, कार की भी की तोड़फोड़

0

विपन मितल जैतो: ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु की ढाब के मैनेजर पर निहंगों की ओर से जानलेवा हमला किए जाने का समाचार मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कोटकपूरा के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन गुरुद्वारा गुरु की ढाब के मैनेजर डा. जसपाल सिंह ने कहा कि वह गुरुद्वारा साहिब में बैठे थे तो कुछ निहंग गुरुद्वारा साहिब में आ गए तथा लंगर आदि छका।इन निहंगों से किसी बात को लेकर उनकी मामूली बहस हो गई और मामला शांत हो गया। जब वह अपनी कार से पास के गांव सरावा में किसी के भोग पर जा रहे थे तो उक्त निहंगों ने अपने घोड़े उनकी कार के आगे खड़े कर दिए और उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। उक्त लोगों ने उन्हें घायल कर दिया और उनकी कार की भी तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी मिलते ही थाना बरगाड़ी और थाना जैतो की पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और गुरुद्वारा गुरु की ढाब के मैनेजर डा. जसपाल सिंह को गंभीर चोटें आने के कारण कोटकपूरा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं, एक निहंग सिविल अस्पताल जैतो में दाखिल है जिसकी पहचान रोबिनप्रीत सिंह ख्यालां निवासी अमृतसर के तौर पर हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, गुरुद्वारा गुरु की ढाब के कर्मचारी लखविंदर सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि हमला करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

 

The post निहंगों ने गुरुद्वारा गुरु की ढाब के मैनेजर पर किया हमला, कार की भी की तोड़फोड़ appeared first on Welcome Punjab News.



source https://welcomepunjab.in/nihangon-ne-gurdwara-gu/

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top