पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अमृतपाल के चार समर्थकों में से दो को छोड़ा

0

फरीदकोट(मितल): खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के पश्चात जिला पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अमृतपाल सिंह के चार समर्थकों में से दो को आज छोड़ दिया गया। उल्लेखनीय है कि पुलिस द्वारा 19 मार्च को जिले में अमन शांति बनाए रखने के लिए अमृतपाल सिंह के चार समर्थकों गुरप्रीत सिंह हरिनौ, कोमलजीत सिंह, हरजिंदर सिंह व शरणजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया था।इनमें से दो व्यक्ति गुरप्रीत सिंह हरिनौ व कोमलजीत सिंह पिछले लंबे समय से बहिबल इंसाफ मोर्चे के साथ भी जुड़े हुए थे। जिसके चलते बहिबल इंसाफ मोर्चा के सदस्यों द्वारा पुलिस प्रशासन को उक्त दो व्यक्तियों की अमृतपाल सिंह की किसी गतिविधि में कोई शमूलियत अब न होने का हवाला देकर उन्हें छोड़ने की अपील की गई थी। जिसके पश्चात पुलिस द्वारा वेरीफाई करने के पश्चात उक्त दोनों व्यक्तियों को आज छोड़ दिया गया।इस दौरान रिहा होकर जेल से बाहर आकर बात करते हुए गुरप्रीत सिंह हरिनौ ने बताया कि वे दोनों दीप सिद्धु के समय से ही वारिस पंजाब दे संगठन के साथ जुड़े थे। परन्तु अजनाला घटना के पश्चात उन्होंने संगठन से किनारा कर लिया था। क्योंकि यह गतिविधियां उनकी विचारधारा के विपरीत थीं।

The post पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अमृतपाल के चार समर्थकों में से दो को छोड़ा appeared first on Welcome Punjab News.



source https://welcomepunjab.in/police-arrested-a/

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top