फरीदकोट(मितल):-वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के चलते पंजाब में माहौल तनावपूर्ण है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी बीच फरीदकोट पुलिस द्वारा भी तीन व्यक्तियों को राउंडअप किया गया है। इसके अतिरिक्त बहिबल इंसाफ मोर्चे से भी अमृतपाल सिंह के कुछ साथियों को जिला पुलिस द्वारा नजर बंद किया गया है।गौरतलब है कि जिला पुलिस द्वारा फरीदकोट व कोटकपूरा में फ्लैग मार्च निकाला गया और नाकाबंदी करके चेकिंग की जा रही है। एसएसपी हरजीत सिंह ने जहां लोगों को अफवाहों से दूर रहने की अपील की वहीं शरारती अफसरों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे सुधर जाएं। यदि उनके सामने कोई भी जानकारी आती है तो पुलिस का एक्शन सख्त होगा।
The post पंजाब पुलिस की ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई appeared first on Welcome Punjab News.
source https://welcomepunjab.in/punjab-police-ki-waris-painja/