सायबो को मिला करीब 90 भंडारा संचालकों का सहयोग, लुधियाना में हुई ऐतिहासिक बैठक

0

भंडारा संचालकों की मुश्किलों का समाधान करवाना मेरी प्राथमिकता – कपूर

गुजरात,उत्तरप्रदेश,राजस्थान,पंजाब व हरियाणा सहित उतर भारत से सभी भंडारा संचालकों ने लिया हिस्सा

भंडारा संचालक बोले : सेवादारों पर पुलिस वेरिफिकेशन की पाबंदी हटाएं श्राईन बोर्ड

बैठक में पहुंचे 79 भंडारा संचालक 12 ने चिठ्ठी भेज लगाई हाजरी

 

फगवाड़ा,6 फरवरी- (नरेश पासी)
करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र श्री अमरनाथ जी यात्रा जो इस वर्ष जुलाई माह से शुरू होकर 30 अगस्त 2023 तक चलने की संभावना है क्योंकि इस वर्ष रक्षा बंधन 30 अगस्त देरी को होने के कारण यात्रा की अवधि करीब 50 से 55 दिन की हो सकती है,जिस संबंधी आने वाले दिनों में श्राईन बोर्ड की बैठक में निर्णय होगा। यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 1 अप्रैल से देशभर में विभिन्न विभिन्न बैंकों में पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाती है। यात्रा समय भंडारा संचालकों व यात्रियों को किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े उसके लिए 5 फरवरी दिन रविवार को श्री अमरनाथ यात्रा भंडारा आर्गनाइजेशन (सायबो) की विशेष बैठक अध्यक्ष राजन कपूर की अध्यक्षता में गोबिंद गौधाम हंबडा़ रोड लुधियाना में संपन्न हुई ।बैठक में गुजरात,उत्तरप्रदेश,राजस्थान,पंजाब व हरियाणा सहित उतर भारत से सभी भंडारा संचालकों ने लिया हिस्सा लिया। बैठक दौरान भंडारा संचालकों ने सायबो के अध्यक्ष राजन कपूर को अपनी-अपनी मुश्किलों से आगवत करवाया। वहीं बैठक में करीब 79 भंडारा संचालकों के सदस्यों ने हिस्सा लिया व करीब 12 भंडारा संचालक जो परिवारिक समारोह के चलते बैठक में नहीं आ सके ने चिठ्ठी भेज सायबो की बैठक को अपना समर्थन दिया।

वहीं बैठक को संबोधित करते हुए आर्गनाइजेशन के अध्यक्ष राजन कपूर ने बताया कि बैठक का आयोजन भंडारा संचालकों को आ रही परेशानियों के चलते किया गया है। उन्होंने कहा कि बैठक दौरान सभी भंडारा संचालकों के सदस्यों के साथ अमरनाथ यात्रा 2023 संबंधी विचार विमर्श किया गया । उन्होंने कहा कि बैठक दौरान भंडारा संचालकों व यात्रियों को जो भी परेशानियों झेलनी पड़ती है उस संबंधी बातचीत की गई।उन्होंने कहा कि भंडारा संचालकों की मुश्किलों को देखते हुए वह जल्द ही सायबो के प्रतिनिधियों को साथ लेकर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल व श्री अमरनाथजी श्राईन बोर्ड के चेयरमैन मनोज सिन्हा से मुलाकात कर उक्त मुश्किलों का समय रहते समाधान करेंगें ।

सभी भंडारा संचालकों ने श्राईन बोर्ड द्वारा सेवादारों पर पुलिस वेरिफिकेशन की पाबंदी को हटाने, पुलिस प्रशासन का भंडारा संचालकों प्रति रवैया ठीक हो,शेषनाग से यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा समय तक आगे जाने की इजाजत,बाथरूमों में साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक करने,सेवादारों को श्राईन बोर्ड द्वारा प्राप्त आईडी कार्ड पर दर्शन करने की अनुमति,गुफा पर लगने वाले सभी भंडारा को उन्हीं की जगह पर लगाएं जाने की अनुमति,बालटाल व पहलगांव से जम्मू वापिस आने के लिए समय सीमा को बढ़ाने सहित अन्य कई मुश्किलें संबंधी मांग की है।

 

The post सायबो को मिला करीब 90 भंडारा संचालकों का सहयोग, लुधियाना में हुई ऐतिहासिक बैठक appeared first on Welcome Punjab News.



source https://welcomepunjab.in/saibo-got-the-cooperation-of-about-90-bhandara-operators-a-historic-meeting-was-held-in-ludhiana/

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top