— विकास मिशन द्वारा लोगों को अपील —
श्री मुक्तसर साहिब(विपन मित्तल )- दसम पिता श्री गुरू गोबिंद सिंह जी महाराज के पावन चरन छोह प्राप्त धरती श्री मुक्तसर साहिब में हर वर्ष माघी समय 40 मुक्तों की याद में देश विदेश से लाखों की संख्या में लोग गुरूद्वारा श्री टूटी गंढी साहिब में नतमस्तक होते हैं। यहां के पावन सरोवर में लाखों की संख्या में श्रद्धालू शनान करते हैं। माघी के त्योहार से कुछ दिन पहले ही शहर और नजदीकी गाँव के लोगों द्वारा बाजार और सडक़ों के पास लंगर लगाए जाते हैं। आम देखने में आता है कि लंगर की समाप्ति उप्रांत उस स्थान पर बड़ी संख्या में जूठे डिस्पोजल बरतन और गिलास पड़े होते हैं। लोगों द्वारा छोड़ी गई जूठ भी बिखरी पड़ी होती है। लंगर की समाप्ति के बाद लंगर प्रबंधक सफाई की तरफ कोई ध्यान नहीं देते। समाज के भले और विकास को समर्पित प्रमुख गैर सरकारी समाज सेवी संस्था मुक्तसर विकास मिशन ने इस संबंधी स्थानीय पवन होटल में अपने प्रधान प्रसिद्ध समाज सेवक जगदीश राय ढोसीवाल की प्रधानगी में विशेश मीटिंग आयोजित की। मीटिंग में मंच के सीनियर उप प्रधान निरंजन सिंह रखरा, सलाहकार इंज. अशोक कुमार भारती, डॉ. सुरिंदर गिरधर और चौ. बलबीर सिंह (दोनों उप प्रधान), प्रचार सचिव रजिंदर खुराणा, छिंदर कौर धालीवाल और ओ.पी. खिच्ची (दोनों सीनियर कार्यकारी मैंबर) मौजूद थे। मीटिंग दौरान मिशन द्वारा माघी मेले समय लंगर लगाने वाले प्रबंधकों को अपील की गई है कि वह लंगर तो जरूर लगाएं, पर सफाई का ध्यान रखें। उन्होंने प्रबंधकों को अपील की है कि लंगर वाले स्थान पर बड़े-बड़े ड्रंम या बोरे रखे जाए और लंगर छकने वालों को जूठे बरतन इनमें डालने के लिए प्रेरित किया जाए ताकि सफाई का पूरा प्रबंध रह सके। इसके साथ ही उन्होंने लंगर छकने वाले श्रद्धालूओं को यह भी अपील की है कि वह अपनी जरूरत मुताबिक ही लंगर छकें और जूठन छोड़ कर अनाज की बरबादी न की जाए। मीटिंग दौरान अपने संबोधन में प्रधान ढोसीवाल ने कहा कि आने वाले दिनों में कोरोना की महांमारी फैलने की आशंका जताई जा रही है। इसके लिए सरकार द्वारा जारी हिदायतों और नियमों की पालना की जाए। प्रधान ढोसीवाल ने जिला प्रशासन और नगर कौंसल को अपील की है कि विशेश मीटिंग बुला कर गैर सरकारी समाज सेवी संस्थाओं, स्थानीय गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी और अन्य सूझवान व्यक्तियों को लंगर की समाप्ति उप्रांत सफाई का विशेश ध्यान रखने संबंधी जागरूक करने का प्रयत्न करें।
The post लंगर लगाओ जरूर, पर सफाई का ख्याल रखें हजूर, पढ़े पूरी खबर appeared first on Welcome Punjab News.
source https://welcomepunjab.in/anchor-must-be-cleaned-by/