फरीदकोट ( विपन मितल )- आंवला नवमी के पावन अवसर पर प्राचीन शिव हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की गई पंडित प्रबोध कुमार शर्मा जी ने बताया आंवला नवमी के दिन कार्तिक मास में स्नान करने वाले सभी भक्त आंवले की पूजा अर्चना करते हैं। महिलाएं अपने पुत्र एवं पति की लंबी आयु के लिए आंवले में भगवान विष्णु जी की पूजा करते हैं एवं 56 प्रकार के भोजन भगवान को अर्पण करते हैं एवं आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर स्वयं भी भोजन करती हैं। पंडित जी ने बताया आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु जी का वास बताया गया है। आंवले को सभी श्रेष्ठ औषधियों का नाम दिया गया है । वर्षों से आंवला नवमी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में अक्षय नवमी को सबसे महत्वपूर्ण दिन बताया गया है कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को आंवला नवमी अक्षय नवमी के रूप में मनाया जाता है । शास्त्रों के अनुसार आंवले के वृक्ष के नीचे बैठकर भोजन करने से सभी कष्ट एवं रोगों का नाश होता है । आज महिलाओं ने गौशाला में गाय की सेवा भी की एवं प्राचीन शिव हनुमान मंदिर में आंवले की पूजन आशीर्वाद प्राप्त किया।
The post प्राचीन हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाई गई आंवला नवमी appeared first on Welcome Punjab News.
source https://welcomepunjab.in/ancient-hanuman-temple-in/