मुख्यमंत्री बताएं कि दिल्ली के विफल मॉडल का विज्ञापन करने के लिए गुजरात में करोड़ों रूपये क्यों खर्च किए जा रहे : सरदार सुखबीर सिंह बादल

0

मुख्यमंत्री ने गुजरात में नाकाम दिल्ली स्कूल मॉडल का विज्ञापन करने के लिए करोड़ों रूपये क्यों खर्चे जा रहे, जबकि पंजाब ने राष्ट्रीय स्तर पर किए लगातार तीन सर्वेक्षणों में स्कूली शिक्षा में दिल्ली से बेहतर स्थान हासिल किया

चंडीगढ़/05अक्टूबर: शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज मुख्यमंत्री भगवंत मान से यह स्पष्ट करने को कहा कि आप पार्टी की सरकार ने गुजरात में दिल्ली के विफल मॉडल का विज्ञापन करने के लिए करोड़ों रूपये क्यों खर्चे जा रहे, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर स्कूली शिक्षा में पंजाब ने लगातार दिल्ली से उपर स्थान हासिल किया है।

अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि सार्वजनिक धन को इस तरह से बर्बाद नही किया जा सकता, तथा मांग की कि विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने के लिए गुजरात में स्कूली शिक्षा के असफल दिल्ली मॉडल का विज्ञापन करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा जारी किए जा रहे सभी विज्ञापनों पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। उन्होने कहा कि ‘‘ पंजाब के इतिहास में किसी भी सरकार ने खुद का मजाक नही उड़ाया , तथा चुनावों में जीतने के लिए तीसरे राज्य में दूसरे राज्य की उपलब्धियों का विज्ञापन करने के लिए सरकारी धन का उपयोग करके पंजाबी गौरव और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई है’’।

यहां एक प्रेस बयान जारी करते हुए सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि भगवंत मान सरकार गुजरात और हिमाचल प्रदेश में आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की सराहना करने के लिए सोशल मीडिया पर हर दिन कई लाख के विज्ञापनो ंपर कई लाख रूपये खर्च कर रही है। उन्होने कहा, ‘‘ सरकार पहले ही इस कवायद पर कुछ सौ करोड़ रूपये खर्च कर चुकी है और इस दुष्प्रचार के लिए चालू वित्तवर्ष में 700 करोड़ रूपये का बजट रखा है, जिसमें पेड न्यूज भी शामिल है’’।

इस बारे में अन्य जानकारी देते हुए सरदार बादल ने मुख्यमंत्री ने अपने बॉस केजरीवाल को ख्ुाश करने के लिए पंजाबियों का अपमान नही करने के लिए कहते हुए कहा कि पंजाब के स्कूलों के साथ साथ पंजाब स्कूली शिक्षा प्रणाली को राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण, ग्रेडिंग इंडेक्स सर्वे, फाउंडेशन लर्निंग स्टडी सहित लगातार तीन राष्ट्रीय सर्वेक्षणों में बेहतर स्थान दिया गया है। उन्होने कहा , ‘‘ यह स्पष्ट है कि स्कूली शिक्षा का बहुप्रचारित दिल्ली मॉडल जिसे पंजाब में आप पार्टी द्वारा प्रचार के तौर पर इस्तेमाल किया गया था, पूरी तरह से विफल हैं। मुख्यमंत्री को इस फर्जी प्रचार को तुरंत बंद करना चाहिए, और बचाए गए धन का उपयोग पंजाबियों के हित के लिए करना चाहिए’’।

इस बात पर जोर देते हुए कि 700 करोड़ रूपये का बेहतर उपयोग किया जा सकता था, सरदार बादल ने कहा कि कृषि क्षेत्र संकट में हैं, क्योंकि किसानों को फसल के नुकसान के लिए मुआवजा यां धान की सीधी बुवाई के लिए 1500 रूपये प्रति एकड़ और धान की पराली न जलाने के लिए 2500 रूपये प्रति एकड़ का मुआवजा का भुगतान नही किया जा रहा है। उन्होने कहा कि सरकार लंपी स्किन बीमारी के कारण डेयरी किसानों को हुए नुकसान का तथा मूंूग की फसल खरीदने में विफलता के कारण हुए नुकसान के लिए भुगतान करने से मुकर रही है। उन्होने कहा कि इसी तरह युवा भी नौकरी का वादा पूरा किए जाने का इंतजार कर रहे हैं, तथा जिन लोगों को नौकरी देने का वादा किया गया था उन्हे मुख्यमंत्री से प्रतिबद्धता पूरी करने के लिए संपर्क करने पर बेरहमी से पीटा जा रहा है। उन्होने कहा कि आटा-दाल योजना और बुढ़ापा पेंशन योजना जैसी सामाजिक भलाई योजना को भी बाधित कर दिया गया है, क्योंकि आप पार्टी की सरकार के पास इसके लिए धन नही है, जबकि गुजरात और हिमाचल में फर्जी प्रचार के लिए करोड़ों रूपये खर्च किए जा रहे हैं।

The post मुख्यमंत्री बताएं कि दिल्ली के विफल मॉडल का विज्ञापन करने के लिए गुजरात में करोड़ों रूपये क्यों खर्च किए जा रहे : सरदार सुखबीर सिंह बादल appeared first on Welcome Punjab News.



source https://welcomepunjab.in/cm-should-tell-why-crores-of-rupees-are-being-spent-in-gujarat-to-advertise-the-failed-model-of-delhi-sardar-sukhbir-singh-badal/

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top