जानिए शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

0

अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है।

अंक 1
आज बिजनेस या नौकरी से लाभ अर्जित होगा। धन की बढ़ोतरी होने के योग बनते नजर आ रहे हैं। आप के आकर्षण और बुद्धि का लोग आज लोहा मानेंगे। अचानक कोई बड़ी घटना घट सकती है। जिसकी कल्पना आपने भी नहीं की होगी।
शुभ अंक- 16
शुभ रंग- सुनहरा

अंक 2
राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा है। उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज में एडमीशन या प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं, इन मामलों में दिन आपके लिए अनुकूल है।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- पीला

अंक- 3
आप का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला होगा। आज आप किसी काम को लेकर भ्रम की स्थिति में रहेंगे। आज के दिन व्यापारियों पर आलस्य हावी रह सकता है, साथ ही आपको व्यापार के लिए योजनाएं बनानी चाहिए।
शुभ अंक- 32
शुभ रंग- नीला

अंक 4
कड़ी मेहनत के बाद भी दिन आपके पक्ष में नहीं रहेगा। उच्च शिक्षा प्राप्ति का योग बनता नजर आ रहा है। परिवार में अशांति का माहौल बना रहेगा। किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह से जरूर पढ़ लें। कामकाज को लेकर परिस्थितियां अनुकूल होंगी।
शुभ अंक- 20
शुभ रंग- हरा

अंक 5
नौकरी में तबादला हो सकता है। पेट दर्द या पैरों में दर्द की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। अटके हुए सरकारी काम गति पकड़ सकतें हैं और साथ ही आपको लाभ भी प्रदान कर सकते हैं।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- पीला

अंक 6
आर्थिक संकट पिता के सहयोग से दूर हो जाएगा। परिवार के सहयोग से पति-पत्नी के बीच अनबन खत्म हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके काम की तारीफ करेंगे।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- हरा

अंक 7
बजट बना कर चलेंगे तो फायदे में रहेंगे। आने वाले दिनों में खर्चें बढ़ सकते है। विवाह तय हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- गुलाबी

अंक 8
आर्थिक उन्नति हो सकती है। आफिस के सहकर्मियों से सचेत रहें, कोई भी आपके कार्य को गलत तरीके से पेश कर सकता है। भविष्य संबंधी योजना बनाने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

अंक 9
रूके हुए काम आगे बढ़ेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में रूकावटें आ सकती है। प्रेमी को खुश करने के लिए अधिक प्रयास करने पड़ेंगे।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हल्का पीला

The post जानिए शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा appeared first on Welcome Punjab News.



source https://welcomepunjab.in/know-friday-for-your/

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top