चंडीगढ़ (विपन मितल ): कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने अब गवाहों को धमकाना शुरू कर दिया है। इस मामले में फरीदकोट पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज हुई है। फरीदकोट पुलिस को गवाह गुरजसविंदर सिंह ने शिकायत दी है। गोल्डी बराड़ फोन कर कोर्ट में गवाही देने के लिए जाने पर अंजाम बुरा होने की धमकी दे रहा है। यह धमकी फरीदकोट में यूथ कांग्रेस नेता गुरलाल सिंह पहलवान की हत्या के केस में गवाहों को मिल रही है।
बता दें कि कनाडा बैठा गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड भी है। जिनका 29 मई को ताबड़तोड़ गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया था।
वहीं फरीदकोट पुलिस को गवाह गुरजसविंदर सिंह ने बताया है कि गोल्डी बराड़ फोन कर उसे धमका रहा है। सिर्फ उसे ही नहीं बल्कि दूसरे गवाहों को भी धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने 4 स्थानीय लोगों पर भी गोल्डी बराड़ को गवाहों के बारे में इनपुट देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गोल्डी बराड़ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बता दें कि पिछले साल फरवरी में यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान और जिला परिषद मेंबर गुरलाल पहलवान का मर्डर हो गया था।
The post बड़ी ख़बर,गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने अब गवाहों को धमकाना किया शुरू appeared first on Welcome Punjab News.
source https://welcomepunjab.in/big-newsgangster-goldie-b/