जालंधर(विक्की सूरी)-एंटी क्राइम समाज सुरक्षा सेल रजि पंजाब के अध्यक्ष सुभाष गोरिया की टीम द्वारा गीता कॉलोनी गोरिया कंप्लेक्स में बाबा हेड़ी शाह दरबार की और से झंडा फेरी का स्वागत किया गया।इस अवसर पर जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल के भाई सनी अंगुराल विशेष तौर पर कार्यक्रम में बतौर मुख मेहमान शामिल हुए।उनके साथ आप नेता शोभा भगत भी विशेष मेहमान शामिल हुई।जिनको सुभाष गोरिया की टीम ने लोई भेट कर सन्मानित किया।इस अवसर पर फल और आइस्क्रीम का लंगर भी लगाया गया।आप नेता सनी अंगुराल ने कहा कि मन एक बेकाबू घोड़ा है जो बिना लगाम खिचे दौड़ता है।हमे अपने मन को काबू में कर थोड़ा समय भगवान के नाम पर देना चाहिए और ऐसे कार्य करने चाहिए जिस से समाज का उद्धार हो उन्होंने कहा कि हमारे बड़े भाई समाज सेवी हिन्दू नेता सुभाष गोरिया पिछले लंबे अरसो से समाज सेवी के कार्य बिना किसी लालच और स्वार्थ से ऊपर उठकर कर रहे है।उन्होंने कहा कि परमात्मा ही करता है समूचे विशव का पालन हमे परमात्मा का नाम हमेशा जपना चाहिए।इस अवसर पर पंडित अशोक भरद्वाज,राज कुमार राजू प्रधान, खरैती लाल उप प्रधान, सुदिष्ट पंडित सचिव,तरसेम भगत,हर्षित गोरिया,राम लाल,विकि बरार,डॉ सनी बरार,जीत राज सदिकी, चेयर पर्सन महिला विंग परवीन गोरिया,महिला प्रमुख जीवन प्रभा,उप चेयर पर्सन आशा भगत,महा सचिव प्रीति बरार,जर्नल सेकेट्री मिना हंस,जसविंदर कौर,रोज़ी अरोड़ा,परमजीत कौर सन्धु,सुमन रानी,आशा डोगरा,नीलम मल्होत्रा,रमा गुप्ता आदि भी मैजूद थे।
The post एंटी क्राइम समाज सुरक्षा सेल ने बाबा हेड़ी शाह दरबार की और से निकाली झंडा फेरी का किया स्वागत appeared first on Welcome Punjab News.
source https://welcomepunjab.in/anti-crime-society-security/