दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव जगदीप सिंह कहलों के पिता स. सुरजीत सिंह काहलों की पहली बरसी मनाई गई

0

समाज के लिए सुरजीत सिंह काहलों द्वारा दिया गया योगदान हमेशा याद किया जाएगा: हरमीत सिंह कालका

नई दिल्ली, 10 जुलाई: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव, सरदार जगदीप सिंह काहलों के पिता सरदार सुरजीत सिंह काहलों की पहली मधुर स्मृति आज यहां गुरुद्वारा साहिब कृष्णा पार्क में मनाई गई।
समारोह को संबोधित करते हुए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका ने कहा कि सरदार सुरजीत सिंह काहलों हमेशा गुरबाणी से जुड़े रहे । उन्होंने कहा कि गुरु साहिब से जुड़े सरदार सुरजीत सिंह जी ने अपने परिवार को गुरबाणी से जोड़ा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से उन्होंने गुरुघर के लिए सेवा की, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है।
सरदार कालका ने कहा कि अपनी विरासत को संरक्षित करना सबसे बड़ी बात है और प्रत्येक इंसान को इस बारे में विचार करना चाहिए कि हम अपनी अगली पीढ़ी को गुरु तथा गुरबाणी से कैसे जोड़ें। हम रोज पढ़ते हैं कि राज के बिना धर्म नहीं चलता और धर्म के बिना कुछ नहीं हो सकता। जिस प्रकार से सरदार काहलों व उनके सहयोगी गुरुघर की सेवा कर रहे हैं, यह अवसर हमें गुरु साहिब ने दिया है। उन्होंने कहा कि सरदार जगदीप सिंह काहलों ने कृष्णा पार्क क्षेत्र की संगतों के सहयोग से जीत हासिल की और आज वे दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव हैं।
उन्होंने कहा कि सरदार जगदीप सिंह काहलों ने किसानों की जमानत करवाने, 1984 के केसों में दोषियों को सजा दिलाने सहित कानपुर कत्ल केसों के दोषियों को गिरफ्तार करवाने में स. काहलों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी ने मिलकर शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट का गठन किया है और सभी मिल कर दिल्ली की संगत की सेवा करेंगे।
इस मौके पर स. काहलों ने आई हुई समूची संगत का धन्यवाद किया और कहा कि उनके पिता स. सुरजीत सिंह काहलों ने उन्हें सदैव यही शिक्षा दी है कि गुरु के साथ जुड़ कर, निस्वार्थ संगत की सेवा की जाए और वह इसी मार्ग पर चल रहे हैं।
इस मौके पर पंजाबी यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर डॉ. जसपाल सिंह ने कहा कि मेरा इस परिवार से पुराना नाता है. उन्होंने कहा कि मेरे पिता और सरदार जगदीप सिंह काहलों के पिता के बीच मधुर संबंध थे। उन्होंने कहा कि जहां यह परिवार गुरु घर से जुड़ा है, वहीं परिवार ने संगत की अपार सेवा की है।
यहां उल्लेखनीय है कि सरदार सुरजीत सिंह काहलों ने देश और राष्ट्र की अपार सेवा की है। वह सेना में सेवा निभाते हुए 1962, 65 व 1971 की जंग में शामिल हुए जिसके चलते भारत सरकार द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य, स्थानीय संगत और दिल्ली के अन्य हिस्सों से संगत उपस्थित रही। यहां विशेष तौर पर उल्लेखनीय है कि सरदार जगदीप सिंह काहलों दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के कृष्णा पार्क क्षेत्र से सदस्य हैं और वर्तमान महासचिव हैं।

The post दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव जगदीप सिंह कहलों के पिता स. सुरजीत सिंह काहलों की पहली बरसी मनाई गई appeared first on Welcome Punjab News.



source https://welcomepunjab.in/the-father-of-jagdeep-singh-kahlon-general-secretary-of-delhi-gurdwara-committee-s-surjit-singh-kahlons-first-anniversary-celebrated/

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top