आम आदमी पार्टी ने 1000 रूपया प्रति माह भत्ता योजना के लिए एक भी रूपया आवंटित न करके महिला मतदाताओं को धोखा दिया
चंडीगढ़/27जूनः शिरोमणी अकाली दल ने आज कहा है कि आम आदमी पार्टी सरकार ने चुनाव प्रचार मुहिम के दौरान किए प्रमुख वादों को पूरा करने के लिए संसाधनों को आवंटन करने में विफल रहकर पंजाबियों के साथ विश्वासघात किया है, जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान की पंजाब पर असफल दिल्ली मॉडल बिना सोचे समझे थोपने के लिए निंदा की।
अकाली दल के विधायक दल के नेता सरदार मनप्रीत सिंह अयाली ने 2022-23 के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने महिलाओं को 1000 रूपया प्रति माह भत्ते के लिए आवंटित न करके महिला मतदाताओं को धोखा दिया है। उन्होने कहा कि सिर्फ इतना ही नही, ‘‘ सरकार ने 300 यूनिट प्रति माह मुफ्त बिजली योजना को लागू करने के लिए रोड मैप तैयार करने में भी विफल रही है तथा पीएसपीसीएल पहले से ही घाटे में चल रहा है और सरकार ने इस योजना को चलाने के लिए क्षतिपूर्ति के लिए कोई आवंटन नही किया है।
सरदार मनप्रीत सिंह अयाली ने असफल दिल्ली मॉडल को बिना सोचे समझे नकल करने के लिए सरकार की निंदा की है। उन्होने कहा कि सरकार ने केवल तुच्छ प्रचार के लिए मोहल्ला क्लीनिक योजना को सांकेतिक रूप से लागू करने की घोषणा की है। उन्होने कहा, ‘‘ यह समय की मांग है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को मजबूत किया जाए और सुपर स्पेशियलिटी केंद्र बनाएं जाएं जिनके लिए धन आवंटित नही किया गया है’’।
सरदार अयाली ने प्रतियोगिता आयोजन के बाद उद्यमिता विकास के लिए 20,000 रूपये की राशि के वितरण की घोषणा करके युवाओं को धोखा देने के लिए भी आप सरकार की निंदा की । उन्होने कहा, ‘‘यह योजना , दिल्ली के मामले की तरह केवल प्रचार के मकसद से की गई है’’। उन्होने मुख्यमंत्री से पूछा कि आम आदमी पार्टी पर केवल 250 नौजवानों को कौशल प्रशिक्षण देने के लिए धन आवंटित करने के लिए आप पार्टी की निंदा की तथा पूछा कि लाखों नौजवानों को प्रशिक्षित करने और रोजगार देने के लिए धन कहां है’’। उन्होने कहा कि सरकार ने 36000 ठेके पर रखे कर्मचारियों को नियमित करने का खोखला वादा किया था, परंतु विधानसभा में इस संबंध में एक प्रस्ताव लाने में विफल रही है। उन्होने कहा, ‘‘ नई नौकरियों भी कागजों में ही हैं, जिन्हे नियुक्ति पत्र दिए गए है , उन्हे वेतन नही मिल रहा है।
बजट को आंकड़ों की हेराफेरी करार देते हुए सरदार अयाली ने कहा कि जीएसटी संग्रह की गणना गलत तरीके से की गई है। उन्होने कहा कि अकेले उत्पाद शुल्क संग्रह में 400 करोड़ रूपये की फर्क है, जबकि स्टांप शुल्क संग्रह में भी हो रहा नुकसान अलग है।
The post आम आदमी पार्टी ने मुख्य चुनावी वादों के लिए धन आवंटित न करके पंजाबियों के साथ धोखा किया: शिरोमणी अकाली दल appeared first on Welcome Punjab News.
source https://welcomepunjab.in/aam-aadmi-party-cheated-punjabis-by-not-allocating-money-for-key-election-promises-shiromani-akali-dal/