फरीदकोट (मितल) :-फरीदकोट में रविवार रात 10 बजे माईखाना मोहल्ले में एक घर पर घातक हथियारों के साथ दर्जन भर से ज्यादा लोगों ने हमला कर दिया था। जिसके बाद एसएसपी हरजीत सिंह ने खुद ही मोर्चा संभाला।पीड़ित द्वारा दी गई शिकायत पर नामजद किए गए 13 ज्ञात व अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध पुलिस एक्शन शुरू किया। अब तक सभी नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित विनोद कुमार ने बताया है कि रंजिशन पवन कुमार उर्फ गोल्डी, हरधवन सिंह उर्फ पवन, अर्शदीप सिंह, शिवदीप सिंह, हरप्रीतपाल सिंह, राजवीर सिंह, सुखप्रीत सिंह, परमप्रीत सिंह, जस्सी, गोल्डी, सतनाम सिंह, हैप्पी, बूंदी समेत अज्ञात आरोपियों ने रविवार रात 10 बजे उसके घर घातक हथियारों के साथ हमला कर दिया।
इस दौरान आरोपियों ने घर का सभी सामान तोड़ने के साथ ही दो दोपहिया वाहनों को भी तोड़ दिया। उनके परिवार के सभी सदस्यों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। थाना सिटी के SI सुखमंदर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर IPC की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार घटना के पीछे का कारण पीड़ित का भाई रोहित कुमार बताया जा रहा है।जिस पर पहले ही दो मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी हरजीत सिंह ने मंगलवार को घटना का विस्तृत रूप से ब्योरा देते हुए बताया कि इस मामले में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
The post घर में घुसकर की थी तोड़फोड़; परिवार के सदस्यों ने भागकर बचाई थी जान appeared first on Welcome Punjab News.
source https://welcomepunjab.in/the-house-was-broken-into/