कांग्रेस छोड़ कई उद्योगपति, अपने परिवार व समर्थकों सहित भाजपा परिवार में हुए शामिल

0

जालंधर, 21 अप्रैल (विक्की सूरी), भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के लिए जन-समर्थन जुटाने तथा कार्यकर्ताओं को मार्ग दर्शित कर उन्हें केंद्र की नरेंदर मोदी सरकार की ज्नक्ल्यानकारी नीतियों के नारे में अवगत करवाने तथा पंजाब की भगवंत मान सरकार की राज्य विरोधी व जनता विरोधी नीतियों के बारे में जागरूक करने के लिए भारतीय जनता पार्टी पंजाब के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक एवं मंत्री राणा गुरमीत सोढी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर द्वारा जालंधर की करतारपुर विधानसभा में एक जनसभा आयोजित की। इस अवसर पर जंडूसिंघा मंडल में हुई बैठक में राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, हरियाणा से आए मंत्री व के नेतृत्व में कई नामवर लोगों को भाजपा परिवार में शामिल करवाया तथा उन्हें पार्टी का सिरोपा देकर सम्मानित किया।

राकेश राठौर ने इस संबंध में जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भाजपा परिवार में आज शामिल होने वालों में जानेमाने उद्योगपति राजन कुमार (डाइरेक्टर, समप्लास्ट पेट्स लिमिटिड, जालंधर), उनके परिजन व उनकी कंपनी के कर्मचारी, कांग्रेस छोड़ कर भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। इसके अलावा एक वरिष्ठ उद्योगपति राजिंदर कुमार भी अपने समर्थकों सहित भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं।

राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने भाजपा परिवार में शामिल हुए नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि यह सभी केंद्र की नरेंदर मोदी सरकार की राष्ट्र व जनता के प्रति सोच व नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। यह सभी भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल की जीत के लिए अपने अपने क्षेत्रों से बहुमत दिलाने के लिए कड़ी मेहनत करते हुए जनता को उनके पक्ष में वोट देने के लिए प्रेरित करेंगें। उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश का माहौल भाजपा के लिए अनुकूल है और जनता ने भी भाजपा को विजयी बनाने का मन बना लिया है, क्यूंकि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने झूठे वाडे कर सत्ता हासिल करने के बाद पंजाब को अशांत व अराजकता का माहौल बना दिया है। जनता भय व आंतक के माहौल में जी रही है। लोग भाजपा को पंजाब के भविष्य के रूप में देख रही है और जान चुकी है कि केवल भाजपा ही पंजाब को इस नाजुक दौर से निकाल सकती है और इसके लिए भाजपा प्रत्याशी की जीत 2024 और फिर 2027 की चुनावी जीत की नींव रखेगी।

इस अवसर पर सन्नी शर्मा, कपिल कुमार, अजय शर्मा, विपन शर्मा, केश कुमार, मुकेश कुमार, गुरप्रीत कौर, जसबीर सिंह, अरुण कुमार, प्रदीप कुमार, विशाल कुमार, राजीव कुमार, मीनू, गौरव सिंगला, भूपिंदर कुमार, अजय आदि भी उपस्थित थे।

The post कांग्रेस छोड़ कई उद्योगपति, अपने परिवार व समर्थकों सहित भाजपा परिवार में हुए शामिल appeared first on Welcome Punjab News.



source https://welcomepunjab.in/congress-left-the-industry/

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top