फरीदकोट (विपन मितल):- फरीदकोट में आग का तांडव देखने को मिला। स्थानीय आर्मी क्षेत्र के साथ लगने वाले जहाज ग्राउंड के जंगल में आज दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया और जंगल को अपनी चपेट में लेने लगी। जंगल के बड़े हिस्से में आग के तांडव को देखते हुए मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची। इस आग पर दमकल विभाग के कर्मचारियों द्वारा बड़ी मशक्कत से दो घंटे में काबू पाया जा सका।उल्लेखनीय है कि सादिक रोड पर स्थित बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के सामने महाराजा फरीदकोट की मलकियत वाली जमीन पर फैले जंगल में बड़ी संख्या में पेड़ और सरकंडे उगे हुए हैं। इन्हीं सरकंडों में आज अचानक आग लग गई, जिसने कुछ ही समय में भयानक रूप धारण कर लिया और जंगल के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि आग का रुख हवा के रुख के चलते सड़क वाली दिशा में रहा। जिसके कारण आग आर्मी वाले क्षेत्र की ओर नहीं बढ़ी और बड़ा हादसा होने से टल गया।उधर सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी अपनी दोनों गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंच गए और उन्होंने आग बुझाने के लिए प्रयास शुरु कर दिया। लेकिन आग गंभीर रूप धारण कर चुकी थी और हवा तेज थी। जिसके कारण आग पर काबू पाना आसान नहीं रहा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया गया। दमकल विभाग के कर्मचारियों द्वारा लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के पश्चात बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया जा सका। अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जंगल में पेड़ और सरकंडों में गर्मी की वजह से आग लगने के कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
The post फरीदकोट के जंगल में लगी भीषण आग, 2 घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू appeared first on Welcome Punjab News.
source https://welcomepunjab.in/faridkot-ke-jangal-men-lagi-bhi/