हर वर्ष की तरह इस साल भी पुरानी दाना मंडी में फरीदकोट (मितल):-आज होलिका त्यौहार धूमधाम से मनाया गया आज पूरे देश में होलिका दहन का पर्व मनाया जा रहा है और फिर कल रंगों वाली होली खेली जाएगी। हिंदू धर्म में होली का त्योहार बहुत ही धूमधाम और उत्सव के साथ मनाया जाता है। होली के एक दिन पहले होलिका दहन की जाती है और इस दिन के बाद आठ दिनों तक चलने वाला होलाष्टक भी खत्म हो जाता है। होलिका पूजन निधि:-पंडित प्रबोध शर्मा जी ने बताया की होलिका दहन में होलिका और भक्त प्रह्लाद की पूजा की जाती है। सर्वप्रथम सभी देवताओं में प्रथम पूज्य गणेश जी का स्मरण कर, जहां पूजा करनी हैं, उस स्थान पर गंगाजल छिड़क कर पवित्र कर लें। संभव हो तो होलिका दहन वाली सामग्री को अग्नि तत्व की दिशा दक्षिण-पूर्व में रखें। पूजा करते समय पूजा करने वाले व्यक्ति को होलिका के पास पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठना चाहिए।पूजन के लिए ताम्बे के एक लोटे में जल, माला, रोली, चावल, गंध, फूल, कच्चा सूत, बताशे-गुड़, साबुत हल्दी, गुलाल, नारियल आदि का प्रयोग करना चाहिए।इसके बाद होलिका में गोबर से बने खिलौने व माला भी रखें।साथ में नई फसल के हरे चने की बालियां व गेहूं की बालियां आदि भी सामग्री के रूप में रख लें। अब कच्चे सूत को होलिका के चारों ओर तीन या सात बार लपेटना चाहिए।
The post आज पूरे देश में होलिका दहन त्यौहार धूमधाम से मनाया गया appeared first on Welcome Punjab News.
source https://welcomepunjab.in/holika-dahan-festival/