लड़की पर शादी के लिए बनाया दबाव, नहीं मानी तो कीया यह काम

0

फरीदकोट (विपन मित्तल):- कोटकपूरा में एक लड़की पर शादी के लिए दबाव बनाने तथा लड़की द्वारा न मानने के चलते उसके घर आकर उसके साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को नामजद किया है। फिलहाल इस मामले को किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।इस संबंध में पीड़ित लड़की ने बताया कि संदीप सिंह उर्फ सन्नी नामक युवक उसे काफी समय से तंग परेशान कर रहा है और उस पर उसके साथ शादी करने के लिए दबाव बना रहा है। लेकिन इसके लिए वह तैयार नहीं है। इसी रंजिश के चलते गत् 3 मार्च को उक्त युवक व उसके दोस्तों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई।इस संबंध में पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि 3 मार्च को दोपहर के समय वह अपने घर के बाहर बैठी थी कि इसी समय संदीप सिंह उर्फ सन्नी पुत्र करना सिंह, सुखमन सिंह पुत्र सोना तथा सुख शर्मा पुत्र मंगत राम बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे। बाइक से उतर कर संदीप सिंह ने उसकी बाजू पकड़ ली।जिसे छुड़ा कर जब वह घर के भीतर जाने लगी तो वे तीनों भी उसके घर के भीतर आ गए और सुख शर्मा ने एक डंडे से उसकी पीठ पर वार कर दिया। जबकि संदीप सिंह ने किसी तेजधार वस्तु से उसके हाथ पर वार कर दिया। जिसके चलते पीड़िता ने शोर मचाना शुरु कर दिया।शोर सुनते ही पीड़िता का पिता बाहर आ गया और उसे देख कर तीनों आरोपित बाइक वहीं छोड़ कर धमकियां देते हुए वहां से फरार हो गए। एएसआई चमकौर सिंह ने बताया कि इस संबंध में पीड़िता द्वारा शिकायत दिए जाने के चलते थाना सिटी कोटकपूरा में आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करके अगामी कार्रवाई शुरु कर दी गई है।

The post लड़की पर शादी के लिए बनाया दबाव, नहीं मानी तो कीया यह काम appeared first on Welcome Punjab News.



source https://welcomepunjab.in/made-pressure-on-the-girl-for-marriage-did-not-agree-then-did-this-work/

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top