दिल्ली फतेह दिवस कार्यक्रमों में संगत बड़ी संख्या में शामिल हो: कालका, काहलों

0

नई दिल्ली, 13 मार्च: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष स. हरमीत सिंह कालका व महासचिव स. जगदीप सिंह काहलों के नेतृत्व में दिल्ली कमेटी की टीम ने 8 व 9 अप्रैल को लाल किले पर मनाये जाने वाले दिल्ली फतेह दिवस कार्यक्रमों के निमंत्रण पत्र जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह जी, शिरोमणि कमेटी के महासचिव गुरचरण सिंह गरेवाल व अन्य पंथक शख्सीयतों को भेंट किए।
इस दौरान बुड्ढा दल द्वारा बाबा बलबीर सिंह के नेतृत्व में गुरुद्वारा बुर्ज अकाली फूला सिंह जी में हुए एक समागम में दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी की टीम ने हिस्सा भी लिया।

समागम को संबोधित करते हुए स. हरमीत सिंह कालका व स. जगदीप सिंह काहलों ने कहा कि सिख समुदाय दुनिया में एकमात्र ऐसा समुदाय है जो गर्व के साथ अपने गुरु साहिबान, महान जरनैल व शूरवीरों के दिवस मनाता है। अकाली बाबा फूला सिंह जी की जयंती मनाने के लिए बाबा बलबीर सिंह जी व उनकी पूरी टीम को बधाई दी।


इस मौके पर उन्होंने बताया कि इस बार लाल किले पर 8 व 9 अप्रैल को मनाया जाने वाला दिल्ली फतेह दिवस अकाली बाबा फूला सिंह जी की 200वीं जयंती तथा महान सिख जरनैल जस्सा सिंह रामगढ़िया के 300वें जन्मदिवस को समर्पित किया गया है। इससे पहले 6 अप्रैल को श्री अकाल तख्त साहिब से नगर कीर्तन सजाया जाएगा जो 6 अप्रैल की रात्रि को गुरुद्वारा मंजी साहिब अंबाला में विश्राम करेगा, अगले दिन यानि 7 अप्रैल को गुरुद्वारा मजनू का टीला दिल्ली में समाप्त होगा। इसके पश्चात 8 अप्रैल को कीर्तन दरबार आयोजित किया जाएगा, अंतिम दिन अर्थात 9 अप्रैल को खालसाई मार्च सजाया जाएगा जिसमें निहंग सिंह जत्थेबंदियां, विभिन्न संप्रदायों के नुमाईंदे व पंथक शख्सीयतें शामिल होंगी।
इस संबंध में आज ज्ञानी हरप्रीत सिंह जी जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब, शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी, महासचिव गुरचरण सिंह गरेवाल सहित अन्य पंथक शख्सीयतों को निमंत्रण पत्र भेंट किए गए।
दिल्ली गुरुद्वारा की टीम ने श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होकर गुरु साहिब का आर्शीवाद प्राप्त किया व शुक्रिया अदा किया।

सः कालका व सः काहलों के अलावा दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी की इस टीम में मैंबर सरदार हरजीत सिंह पप्पा, सरदार भूपिंदर सिंह भुल्लर, सरदार गुरमीत सिंह भाटिया और धर्म प्रचार कमेटी(पंजाब) के इंचार्ज मंजीत सिंह भोमा सहित अन्य गणमान्य शख्सीयतें मौजूद रहीं।

The post दिल्ली फतेह दिवस कार्यक्रमों में संगत बड़ी संख्या में शामिल हो: कालका, काहलों appeared first on Welcome Punjab News.



source https://welcomepunjab.in/delhi-fateh-day-work/

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top