— विकास मिशन की पहल कदमी —
श्री मुक्तसर साहिब (विपन मितल) समाज के भले और विकास को समर्पित प्रमुख गैर सरकारी समाज सेवी संस्था मुक्तसर विकास मिशन के बड़े प्रतिनिधिमंडल ने अपने प्रधान प्रसिद्ध समाज सेवक जगदीश राय ढोसीवाल की अगुवाई में स्थानीय सिविल सर्जन दफतर में चलाए जा रहे वन स्टाप सैंटर की इंचार्ज मैडम सीमा से मुलाकात की। इस समय भूपिंदर कौर एडवोकेट और प्रकाश कौर एडवोकेट (दोनों केस वर्कर), जसकरन सिंह और हरप्रीत कौर (दोनों आई.टी. स्टाफ), बलजीत कौर और हरप्रीत कौर (दोनों हैलपर) भी मौजूद थे, जबकि प्रतिनिधिमंडल में मिशन के चेयरमैन जगजीत सिंह बराड़ हनी फत्तनवाला, सीनियर उप प्रधान निरंजन सिंह रखरा, छिंदर कौर धालीवाल, विजय सिडाना, राम सिंह पप्पी पूर्वक कौंसलर, रजिंदर खुराना, चौ. बलबीर सिंह, ओ.पी. खिच्ची और गुरप्रीत सिंह थांदेवाला आदि शामिल थे। प्रधान ढोसीवाल ने सैंटर इंचार्ज से सभी मैंबरों का परिचय करवाया और संस्था द्वारा किए जा रहे समाज सेवा के कार्यों की सरसरी जानकारी दी। इस समय सैंटर इंचार्ज मैडम सीमा ने बताया कि वन स्टाप सैंटर में महिलाओं और अठारह वर्ष से कम उम्र की लड़कियों के साथ होने वाली परिवारिक, समाजिक, समूहिक ज्यादतियों और सैक्सूअल हरासमैंट वाले केसों की सुनवाई की जाती है। ऐसे केसों से संबंधित महिलाएं/लड़कियां जो सैंटर में अपनी शिकायत लेकर आती है, संबंधी मामले की पूर्ण पड़ताल की जाती है। दोनों पक्षों की बात सुनी जाती है, कौंसलिंग की जाती और गुण दोषों के आधार पर फैसला किया जाता है। उन्होंने कहा कि कोई भी पीडि़त महिला या लडक़ी सैंटर में बेझिजक होकर अपने साथ हुई ज्यादती संबंधी बता सकती है। बातचीत दौरान ढोसीवाल ने कहा कि उक्त सैंटर आम लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है और कोई भी पीडि़त व्यक्ति यहां इंसाफ के लिए गुहार लगा सकता है। मिशन द्वारा सैंटर इंचार्ज को कार्यालय में लगाने के लिए महान देश भगत शहीद भगत सिंह और भारत के संविधान निर्माता बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर के सुंदर चित्र भेंट किए गए। इस समय सैंटर इंचार्ज ने कहा कि उक्त दोनों देश भगतों की समाज और कौम के लिए दी गई देन को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। हम सभी को इनके दिखलाए मार्ग पर चलना चाहिए।
The post वन स्टाप सैंटर में शहीद भगत सिंह और डॉ. अंबेडकर के चित्र भेंट किए : ढोसीवाल appeared first on Welcome Punjab News.
source https://welcomepunjab.in/presented-portraits-of-dr-ambedkar/