जालंध 23 फरवरी (Vicky Suri) आज भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष,एवं जालंधर शहर के पूर्व मेयर, राकेश राठौर, बहुजन समाज पार्टी वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के हलका इंचार्ज अनिल मिनिया का विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर सिरोपा देकर और मुंह मीठा करवा कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राकेश राठौर ने बताया कि अनिल मिनिया केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की जन हितैषी व जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी जो कि विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है उसमें शामिल हुए हैं।राकेश राठौर ने अनिल मिनिया को बधाई देते हुए कहा कि आगामी पार्टी की रणनीति के अनुरूप संगठन कार्यकर्ताओं में सक्रियता लाने व केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार की विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं को जो लोगों के लिए चलाई जा रही हैं।उनको घर घर तक पहुंचाने की जिम्मेवारी बखूबी निभाए। राठौर ने कहां की लोकसभा के उप-चुनाव व नगर निगम के चुनाव बहुत नजदीक है चुनावों को देखते हम सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को लोगों के बीच लेकर जाएं ताकि संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत बनाया की जा सके। अनिल मिनिया ने प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर को विश्वास दिलाया कि वह भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और उसके द्वारा किए जा रहे सभी कार्यों को लोगो तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत से दिन रात एक करेंगे और पार्टी की सेवा के लिए तन मन धन से पूरा सहयोग करेंगे।इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित। भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी, भारतीय जनता युवा मोर्चा,के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष,मनीष विज,जिला सचिव, अमित भाटिया, जिला कार्यकारिणी सदस्य, तेजिंदर वालिया, राजन शर्मा,उपस्थित थे
The post राकेश राठौर ने बहुजन समाज पार्टी के वेस्ट के इंचार्ज अनिल मिनिया को भाजपा में शामिल होने पर पर दी बधाई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को लोगों के घर-घर तक पहुंचाएं:राकेश राठौर appeared first on Welcome Punjab News.
source https://welcomepunjab.in/rakesh-rathore-congratulated-bahujan-samaj-partys-west-incharge-anil-minia-on-joining-bjp/