पीआरटीसी कर्मचारियों को दो माह से नहीं मिला वेतन, बस अड्डा बंद करके किया प्रदर्शन

0

फरीदकोट(मितल):- जनवरी माह का वेतन अब तक न आने के चलते पीआरटीसी कर्मचारियों द्वारा आज लगभग चार घंटे तक स्थानीय बस अड्डे को बंद करके रोष प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने वेतन न जारी होने की सूरत में चक्का जाम करने की चेतावनी दी। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।उल्लेखनीय है कि पीआरटीसी कर्मचारियों द्वारा वेतन न आने के चलते स्थानीय बस अड्डे के दोनों गेट बंद करके रोष प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों द्वारा लगभग चार घंटे तक बस अड्डे को बंद रखा गया। इस दौरान यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष हरप्रीत सिंह सोढी ने कहा कि कर्मचारियों को अभी तक जनवरी माह का वेतन भी नहीं मिला है। जबकि फरवरी माह भी समाप्त होने वाला है। ऐसे में उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उपाध्यक्ष हरप्रीत सिंह सोढी ने कहा कि वैसे भी अस्थायी तौर पर काम करने वाले कर्मचारियों का वेतन बहुत कम है ऐसे में उनके लिए अपना गुजारा करना मुश्किल हो चुका है। परन्तु सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि जब से सरकार सत्ता में आई है तब से स्थायी या अस्थायी सभी कर्मचारियों को प्रदर्शन करके ही वेतन लेना पड़ रहा है।उपाध्यक्ष हरप्रीत सिंह सोढी ने बताया कि एमडी ने शुक्रवार तक वेतन आने का आश्वासन दिया था परन्तु आज सोमवार होने के बावजूद वेतन नहीं आया। जिसके चलते पीआरटीसी के 9 डिपो बंद करके प्रदर्शन किया गया है और यदि आज शाम तक वेतन नहीं आया तो बस अड्डों को पूर्ण तौर पर बंद करके प्रदर्शन किए जायेंगे।उधर बस अड्डे के बंद होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस अड्डा बंद होने के कारण बसों से सवारियों को दूर उतारा जा रहा था। इसके अतिरिक्त बसों के बाहर खड़ा होने के कारण ट्रैफिक भी बाधित रहा। जिसके कारण यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

The post पीआरटीसी कर्मचारियों को दो माह से नहीं मिला वेतन, बस अड्डा बंद करके किया प्रदर्शन appeared first on Welcome Punjab News.



source https://welcomepunjab.in/prtc-employees-did-not-get-salary-for-two-months-demonstrated-by-closing-the-bus-stand/

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top