The post गुरु नानक सिख सोसायटी चुनाव में बादल-सरना गुट को बड़ा झटका, शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट समर्थित जतिंद्रपाल सिंह गोल्डी बने अध्यक्ष appeared first on Welcome Punjab News.
source https://welcomepunjab.in/dsgmc-7/
नई दिल्ली: दिल्ली की सिख राजनीति में शिरोमणि अकाली दल बादल और सरना गुट को उस समय बड़ा झटका लगा जब यमुना पार इलाके में गुरु नानक सिख सोसायटी के चुनाव में उनकी पार्टी के प्रत्याशी को शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट समर्थित टीम के द्वारा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका ने बताया कि गुरु नानक सिख सोसायटी के चुनाव में बादल व सरना गुट द्वारा सरदार सुखविंदर सिंह बब्बर को चुनाव मैदान में उतारा गया था जिनका मुकाबला स. जतिंद्रपाल सिंह गोलडी से था। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट ने सरदार गोल्डी का पुरजोर समर्थन किया और इस चुनाव में सरदार गोल्डी की शानदार जीत हुई।
उन्होंने इस जीत के लिए सरदार गोल्डी को बधाई दी और इलाके के लोगों की सेवा के लिए हर कार्य में दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
सरदार कालका ने कहा कि गुरु नानक सिख सोसायटी के चुनाव में संगत ने एक बार फिर बादल व सरना गुट को करारी शिकस्त दी है। हम संगत के इस फतवे के लिए हृदय से आभारी हैं और हम विश्वास दिलाते हैं कि पूरी निष्ठा और लगन से संगत की सेवा करते रहेंगे। इस मौके पर उन्होंने सरदार गोल्डी को सिरोपा देकर सम्मानित भी किया।
The post गुरु नानक सिख सोसायटी चुनाव में बादल-सरना गुट को बड़ा झटका, शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट समर्थित जतिंद्रपाल सिंह गोल्डी बने अध्यक्ष appeared first on Welcome Punjab News.