बंदी सिंहों की रिहाई सुनिश्चित कर सिख कौम को अपनों का एहसास कराया जाए- हरजिंदर सिंह सेठु

0

नई दिल्ली(वैलकम ब्यूरो ) – यूनाइटेड सिंह सभा फेडरेशन ने अपनी सजा पूरी कर चुके बंदी सिंहों की तत्काल रिहाई की मांग दोहराई है।यूनाइटेड सिंह सभा फैडरेशन के मैंबर हरजिंदर सिंह सेठु ने संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ कहा कि फेडरेशन लंबे समय से अपनी सजा पूरी कर चुके बंदी सिंहों की रिहाई की मांग कर रहा है, लेकिन सिखो को अभी तक निराशा ही मिली है । हरजिंदर सिंह सेठु ने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सभी हत्यारों को जल्द रिहा कर दिया गया लेकिन बंदी सिंहों की दोहरी सजा पूरी होने के बावजूद रिहाई संभव नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि सरकार को राजीव के हत्यारों की तरह बंदी सिंहों को जल्द से जल्द रिहा करना चाहिए और सिखों को अपनेपन का एहसास कराना चाहिए।उन्होंने कहा कि सिखों और न्यायप्रिय लोगों को लगने लगा है कि प्रशासन बार-बार सिखों के साथ भेदभाव कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को बंदी सिंहों की तुरंत रिहाई सुनिश्चित करनी चाहिए।

 

 

The post बंदी सिंहों की रिहाई सुनिश्चित कर सिख कौम को अपनों का एहसास कराया जाए- हरजिंदर सिंह सेठु appeared first on Welcome Punjab News.



source https://welcomepunjab.in/the-release-of-the-lions-sunish/

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top