नशे का सेवन करने से 22 वर्षीय युवक की मौत,खुलेआम हो रहा नशे का कारोबार

0

फरीदकोट(मितल):-जिला फरीदकोट में नशा करते हुए युवाओं के कई वीडियो आए दिन वायरल हो रहे हैं। खुलेआम नशे का इंजेक्शन लगाकर नौजवान अपनी जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं।रविवार को नशे ने 22 वर्षीय एक युवक की जान ले ली। यह मामला फरीदकोट के भोलूवाला रोड का है जहां नशे का सेवन करने से नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान सु खजिंदर सिंह उर्फ काला निवासी भोलूवाला रोड के रूप में हुई है। वह नशा करने का आदी था। अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दवा लेकर परिवार के साथ वह घर पहुंचा तो उसकी हालत दोबारा बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।मृतक के चाचा और चाची ने कहा कि सुखजिंदर सिंह को चिट्टे की लत लग गई थी। बार-बार रोकने पर भी उसने नशा करना नहीं छोड़ा और उसी नशे ने उसकी जान ले ली। उन्होंने झुग्गी-झोपड़ियों में खुलेआम नशा बेचे जाने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करती है।

The post नशे का सेवन करने से 22 वर्षीय युवक की मौत,खुलेआम हो रहा नशे का कारोबार appeared first on Welcome Punjab News.



source https://welcomepunjab.in/22-year-old-to-consume-drugs/

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top