वेलकम पंजाब ब्यूरो-सरकार ने बहुत बड़ा एक्शन लेते हुए पीएफआई पर बैन लगा दिया है ये बैन 5 साल के लिए रहेगा।पीएफआई का फुल फार्म है पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया। पीएफआई को बंद करने के लिए काफी देर से मांग उठ रही थी पीएफआई दिल्ली के इलावा भारत के बहुत सारे राज्यों में सक्रिय थीं जैसे हरियाणा ,असम ,बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक ,तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना । देशभर में छापे मारने के बाद ही केन्द्र सरकार ने बैन लगाया।आपको बता दें कि पीएफआई से जुड़े सारे संगठनों पर प्रतिबंध लगाया है जैसे आरएएफ, सीएफआई,एआईआईसी ,एनसीएचआरओ । पीएफआई के तार आईएसआईएस संगठन के साथ भी जुड़े हुए थे।जांच एजेंसियों को पीएफआई के देश विरोधी गतिविधियों में संगठित होने के बहुत सारे सबूत मिले थे।
The post PFI पर बैन-सरकार का बहुत बड़ा एक्शन appeared first on Welcome Punjab News.
source https://welcomepunjab.in/ban-on-pfi-huge-action-of-the-government/