शिरोमणी अकाली दल ने राज्यपाल से आप पार्टी द्वारा अपने विधायकों के खरीद के आरोपों की सुप्रीम कोर्ट यां हाईकोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश से जांच कराने की अपील की

0

यदि आप पार्टी लोगों में अपना विश्वास परखना चाहती है तो उसे विधानसभा को भंग कर देना चाहिए और नए सिरे से चुनाव कराना चाहिए: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया

मामले की एफ.आई.आर जारी की, कहा कि पिछले नौ दिनों में एक भी गिरफ्तारी नही हुई

डी.जी.पी से 25-25 करोड़ रूपये की पेशकश करने का आरोप लगाने वाले आप पार्टी के विधायकों के मोबाइल फोन जब्त कर उनकी फॉरेंसिक जांच कराने का आग्रह किया

चंडीगढ़/22सितंबर:शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब के राज्यपाल से आम आदमी पार्टी द्वारा उसके विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों की सुप्रीम कोर्ट यां हाईकोर्ट के किसी मौजूद न्यायाधीश से जांच कराने का आग्रह करते हुए कहा कि केवल पारदर्शी जांच से ही मामले की सच्चाई सामने आ सकती है।

यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अकाली नेता ने कहा कि जांच में यह स्पष्ट होना चाहिए कि जैसा कि मंत्री हरपाल चीमा ने दावा किया था कि क्या भाजपा के किसी नेता यां बिचौलिये ने आप पार्टी के विधायकों को पार्टी बदलने के लिए 25-25 करोड़ रूपये की पेशकश की थी’’? उन्होने कहा कि वैकल्पिक रूप से यदि आप पार्टी के आरोप झूठे पाए जाते हैं तो लोगों को बेवकूफ बनाने और जनादेश का अपमान करने के लिए मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

सरदार मजीठिया ने कहा कि राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने दिल्ली की तर्ज पर राजनीतिक ड्रामा करने के लिए विशेष सत्र की मंजूरी वापिस लेकर सही काम किया है। उन्होने कहा, ‘‘ आपको यहीं रूकना नही चाहिए। अगर जरूरत पड़ी तो एक केंद्रीय एजेंसी से आरोपों की जांच के आदेश दिए जाने चाहिए’’।

विश्वास प्रस्ताव पारित करने के लिए एक विशेष सत्र बुलाने की सत्यता पर सवाल उठाते हुए सरदार मजीठिया ने कहा, ‘‘ अगर आप पार्टी की सरकार अपनी सरकार के प्रति लोगों के विश्वास को परखना चाहती है तो उसे विधानसभा भंग कर चुनाव कराना चाहिए। इससे इसकी लोकप्रियता का पता चल जाएगा ।’’

इस बीच सरदार मजीठिया रिश्वतखोरी मामले में दर्ज एर्फ.आइ.आर को लोगों के सामने लेकर आए। उन्होने एफआईआर जारी करते हुए कहा कि नौ दिन बीत जाने के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नही की गई है। उन्होने कहा ‘‘ इस मामले में एक भी गिरफ्तारी नही की गई है’’। उन्होने यह भी बताया कि ‘‘अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई ,भले ही आप पार्टी ने भाजपा नेताओं और बिचौलियों के खिलाफ आरोप लगाए थे ’’। उन्होने कहा, ‘‘ एफआईआर में आप पार्टी के विधायक शीतल अनुग्रह पर हमले यां उन्हे मिली जान से मारने की धमकी का भी कोई जिक्र नही किया गया है’’।

वरिष्ठ अकाली नेता ने कहा कि इस तरह की स्थिति के दो ही कारण हो सकते हैं, यां तो दर्ज एफआईआर में कोई दम नही है , इसीलिए मामले में कोई कार्रवाई नही की गई , यां राज्य पुलिस प्रमुख जिनके पास यह मामला है, ने इसे निपटने में अक्षमता दिखाई है ’’। उन्होने कहा, ‘‘ हम मांग करते हैं कि डी.जी.पी आरोप लगाने वाले सभी आप पार्टी के विधायकों के फोन जब्त करें और फॉरेंसिक जांच कराएं’’।

पूर्व मंत्री ने पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा से उनके उपर लगे आरोपों को स्पष्ट करने और मामले की स्वंतत्र और निष्पक्ष जांच की मांग करने का भी अनुरोध किया। उन्होने कहा ,‘‘ श्री शर्मा को इस मामले की सुनिश्चित जांच करानी चाहिए ।’’

सरदार मजीठिया ने कहा कि 27 सितंबर को होने वाले विधानसभा सत्र का समय संदिग्ध है और ऐसा लगता है कि पहली योजना के आधार पर आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। उन्होने कहा , ‘‘ आप पार्टी की सरकार ने सिद्धू मूसेवाला की निर्मम हत्या, काली देवी मंदिर में सशस्त्र झड़प, अग्निपथ योजना, एसवाईएल नहर का मुददा, चंडीगढ़ के मामले में पंजाब की स्थिति को कमजोर करना, 1000 करोड़ रूपये का शराब घोटाला, कृषि संकट यां यहां तक कि शिक्षकों पर क्रूरता के लिए विशेष सत्र आयोजिन नही किया गया है। इससे पता चलता है कि सरकार सिर्फ राजनीति करने में लगी है तथा यह किसानों, सरकारी कर्मचारियों, बेरोजगार युवाओं , शिक्षकों और समाज के गरीब और दलित वर्ग की पीड़ा के प्रति अंसवेदनशील है’’।

The post शिरोमणी अकाली दल ने राज्यपाल से आप पार्टी द्वारा अपने विधायकों के खरीद के आरोपों की सुप्रीम कोर्ट यां हाईकोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश से जांच कराने की अपील की appeared first on Welcome Punjab News.



source https://welcomepunjab.in/sad-asks-governor-to-mark-sc-or-hc-sitting-judge-probe-into-allegations-of-purchase-of-its-mlas-by-aap/

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top