फिरोज़पुर ( जतिंदर पिंकल )
उपरोक्त सम्बंधित विस्तृत जानकारी देते हुए डा एस ऍन रुद्रा इलेट्स के अध्यक्ष डा शिव नंदन रूद्रा ने बताया कि कमल आर्ट स्टोरी के अंतर्गत श्री कमल द्रविड़ के निर्देशन में दिसंबर में रिलीज़ होने वाली फिल्म विछोड़ा ग़दर – 1947 का पहला पोस्टर रिलीज़ श्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के द्वारा किया गया। इनका साथ देने के लिए श्री दविंदर नाथ बजाज भी वहां पहुंचे।
डा रुद्रा ने बताया कि साहित्य और कला के क्षेत्र में भी सदैव अग्रणीय रहने वाले राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के कर कमलो द्वारा इस फिल्म के पोस्टर रिलीज़ का आगाज किया गया। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में श्री लंकेश कमल एवं चाँद बजाज मुख्य भूमिका में है एवं संगीत लंकेश कमल के द्वारा दिया गया है। सभी ने फिल्म निर्देशक श्री कमल द्रविड़ एवं उनकी सम्पूर्ण टीम को इस अवसर पर बधाई दी एवं आशवासन दिया कि यह फिल्म प्रत्येक आयु वर्ग के दर्शको के लिए मनोरंजक होने वाली है।
The post राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के द्वारा किया गया जल्द ही होने वाली रिलीज़ फिल्म विछोड़ा ग़दर – 1947 का पोस्टर रिलीज़ appeared first on Welcome Punjab News.
source https://welcomepunjab.in/poster-release-of-the-soon-to-be-released-film-vichhoda-ghadar-1947-by-rana-gurmeet-singh-sodhi/