भाजयुमो जिला कपूरथला ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिन को समर्पित 100 यूनिट रक्त किया दान

0

रक्त दाताओं को आशीर्वाद देने पहुंचे केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश
फगवाड़ा 18 सितंबर (नरेश पासी/इंदरजीत शर्मा  ) भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को समर्पित पखवाड़े के अन्तर्गत सीनियर लीडरशिप के दिशा-निर्देशानुसार स्थानीय बंगा रोड स्थित महाराजा पैलेस में हिंदुस्तान ब्लड डोनर्ज क्लब द्वारा आयोजित मैगा ब्लड डोनेशन कैंप में शामिल होकर युवा मोर्चा जिला कपूरथला के प्रधान सोनू रावलपिंडी के नेतृत्व में 100 यूनिट रक्त दान किया। इस कैंप में रक्त दाताओं को आशीर्वाद देने के लिए केंद्रीय मंत्री श्री सोम प्रकाश कैंथ विशेष रूप से पहुंचे। उनके साथ लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर श्री रमेश मित्तल, जी.एन.ए. से श्री गुरदीप सिंह सीहरा, सामाजिक कार्यकर्ता मैडम अनीता सोम प्रकाश और पूर्व मेयर अरुण खोसला भी उनके साथ थे। केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने सभी रक्त दाताओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि समय-समय पर रक्तदान करने से शरीर का रक्त संबंधी कई बीमारियों से बचाव होता है और एक युनिट दान किया गया खून किसी को नई जिन्दगी दे सकता है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सोनू रावलपिंडी और जिला महासचिव नितिन चड्ढा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर भाजयुमो द्वारा एक पखवाड़े तक विभिन्न समाज सेवा परियोजनाओं को अंजाम दिया जाएगा। जिसकी शुरुआत आज रक्त दान के साथ की गई है। इस अवसर पर युवा नेता साहिल कैंथ, मंडल भाजपा अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा, पांछटा मंडल अध्यक्ष गगन सोनी, भाजयुमो के जिला महासचिव नितिन चड्ढा, लाडी पंडित, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती जसविंद्र कौर, निक्की शर्मा, संजू चहल, बल्लू वालिया इत्यादि भी रक्त दान करने वाले युवा भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए उपस्थित रहे। सभी रक्त दानियों को प्रमाण पत्र भी भेंट किये गए।
तस्वीर सहित।

The post भाजयुमो जिला कपूरथला ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिन को समर्पित 100 यूनिट रक्त किया दान appeared first on Welcome Punjab News.



source https://welcomepunjab.in/bjym-district-kapurthala-donated-100-units-of-blood-dedicated-to-the-birthday-of-prime-minister-modi/

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top