बेअदबी के दोषियों को 3 साल की कैद मिलने पर ‘आप’ नेता अपनी पीठ थपथपा रहे हैं जबकि काले हिरण को मारने की सजा 5 साल हुई
नई दिल्ली-भाजपा के सिख नेता सरदार मनजिन्दर सिंह सिरसा ने आज श्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार की तरफ से बेअदबी के दोषियों के लिए उम्र कैद की सजा यकीनी न बनाने की जोरदार निंदा की और कहा कि हैरानी वाली बात है कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज की बेअदबी के मामले में ‘आप’ नेता मामूली सज़ा मिलने पर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं जबकि काला हिरण मारने के लिए 5 साल की सज़ा होती है।
यहां जारी किए एक बयान में सरदार मनजिन्दर सिंह सिरसा ने कहा कि वह हैरान हैं कि ‘आप’ के एम.पी. राघव चड्ढा श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के दोषियों को 3 साल की सज़ा मिलने पर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। उन्होंने कहा कि काले हिरण को मारने के मामले में 5 साल की सज़ा हुई है। उन्होंने कहा कि इस फ़ैसले ने आप की पंजाब सरकार का असली चेहरा बेनकाब कर दिया है कि यह सरकार बेअदबी मामलों में शामिल बाबों के श्रद्धालुओं को बचाने के लिए काम कर रही है जो कि बहुत शर्मनाक है।
उन्होंने पंजाब के मुख्य मंत्री को याद करवाया कि पंजाब विधानसभा पहले ही इंडियन पीनल कोड और कोड आफ क्रिमिनल प्रोसीजर में संशोधन करके श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के लिए सज़ा उम्रकैद कर चुकी है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही शर्म वाली बात है कि आम आदमी पार्टी सरकार ने उम्र कैद की सज़ा के लिए अदालत में दलीलें नहीं दी और यह श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के दोषियों को सिर्फ 3 साल की कैद होने पर खुशियां मना रही है।
उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि ‘आप’ सरकार बेअदबी के दोषियों के साथ मिली हुई है। उन्होंने कहा कि यह हर कोई जानता है कि सिख संगठन इन मामलों की लड़ाई बहुत शिद्दत और गुस्से के साथ लड़ रहा था परन्तु वह श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में श्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार के व्यवहार से हैरान हैं।
The post बेअदबी के दोषियों के लिए उम्र कैद यकीनी न बनाने से ‘आप’ सरकार बेनकाब हुई : मनजिन्दर सिंह सिरसा appeared first on Welcome Punjab News.
source https://welcomepunjab.in/aap-government-exposed-for-not-ensuring-life-imprisonment-for-those-guilty-of-sacrilege-manjinder-singh-sirsa/