मोटे अनाज की खेती सबके लिए फायदेमंद

0

फरीदकोट(विपन मितल):-मोटा अनाज सभी के भले के लिए है। यह पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ ही मानव सेहत के लिए बहुत ही उपयोगी है। मोटा अनाज को प्रमोट करेन के लिए खेती विरासत मिशन द्वारा अहार से अरोग्य कुदरत उत्सव का आयोजन 20 जून को साढ़े दस बजे बजs गुरु गोविद सिंह मेडिकल कालेज के आडिटोरियम हाल किया जा रहा है। समागम में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां होंगे जबकि मिल्टमैन के रूप में ख्यातिप्राप्त डा. खादर वली और डा. अमर सिंह आजाद होंगे कार्यक्रम के मुख्य वक्ता होंगे।कार्यक्रम के आयोजक खेती विरासत मिशन के डायरेक्टर उमेन्द्र दत्त ने बताया कि मोटे अनाज का उत्पादन सभी के भले में है। इसकी उपज कर किसान कम लागत में अच्छा मुनाफा हासिल कर सकते हैं। इसकी बुवाई से पानी का संरक्षण तो होगा ही साथ में रासायनिक उर्वरकों की खपत कम होने से जमीन भी प्रदूषित होने से बचेगी। मोटे अनाज के सेवन से लोगों की सेहत सुधरेगी, जिसका सीधा फायदा देश व समाज के विकास के रूप में मिलेगा। उन्होंने कहा कि 2023 अंतरराष्ट्रीय मिलेट (मोटे अनाज) वर्ष के रूप में मनाया जाना है, जिसे देखते हुए वह प्रयास कर रहे है कि इसकी शुरुआत फरीदकोट से हो। फरीदकोट के कई किसानों ने मोटे अनाज की खेती भी करनी शुरू कर दी है।उन्होंने बताया कि मोटे अनाज का अच्छा बाजार भी उपलब्ध होगा, किसान चितित न हो बल्कि ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रफल में धान, गेहूं की परंपरागत खेती से बाहर निकलकर मोटे अनाज की खेती करें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार भी इस अहम मसले पर गंभीर है। जिला प्रशासन भी इसमें पूरा सहयोग कर रहा है, वह लोगों को मोटे अनाज के प्रति जागरूक ही नहीं कर रहे है , बल्कि लोगों को उसके खान-पान के बारे में भी विस्तारपूर्वक बता रहे हैं।

The post मोटे अनाज की खेती सबके लिए फायदेमंद appeared first on Welcome Punjab News.



source https://welcomepunjab.in/coarse-grain-cultivation-beneficial-for-all/

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top